Monday , November 16 2026
Breaking News

BJP में कैप्टन का मोहभंग? सोनिया गांधी की बुक लॉन्चिंग में पहुंचे अमरिंदर सिंह! पंजाब में हलचल तेज

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह अचानक दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की आधिकारिक लॉन्चिंग में पहुंच गए। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में कैप्टन को पहली कतार में जगह दी गई, जहां सोनिया गांधी भी मौजूद थीं।

कैप्टन की इस मौजूदगी ने इसलिए राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि सोनिया गांधी की किताब में किए गए दावों को लेकर भाजपा लगातार सवाल उठा रही है। ऐसे समय में भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का सोनिया गांधी के कार्यक्रम में पहुंचना कई तरह के राजनीतिक संकेत दे रहा है।

दरअसल, पिछले कुछ समय से कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में अपनी अनदेखी को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि भाजपा में शामिल हुए उन्हें चार साल हो चुके हैं, लेकिन पार्टी में आकर उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। कैप्टन ने भाजपा को पंजाब की राजनीतिक परिस्थितियों को न समझ पाने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी को राज्य के अनुभवी नेताओं से सलाह लेनी चाहिए।

इतना ही नहीं, कैप्टन पहले भी कांग्रेस को मिस करने की बात कह चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस एक परिवार की तरह है और आज भी कांग्रेस हाईकमान के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की कार्यप्रणाली में अंतर बताते हुए कहा था कि भाजपा में हाईकमान से मुलाकात करना भी आसान नहीं है।

दूसरी तरफ कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट भी कैप्टन की वापसी की संभावनाओं को पूरी तरह खारिज नहीं कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि कैप्टन का राजनीतिक कद बहुत बड़ा है और राजनीति में कुछ भी संभव है।

वहीं, राहुल गांधी भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ कर चुके हैं। जेन-जी के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें अपना पसंदीदा भाजपा नेता बताया था।

अब सवाल यह है कि क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के बीच बढ़ती नजदीकियां किसी नए राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा कर रही हैं या फिर यह सिर्फ पुराने रिश्तों की झलक है? फिलहाल कैप्टन की सोनिया गांधी के कार्यक्रम में मौजूदगी ने पंजाब की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आम आदमी पार्टी ने पंजाब नगर निगम चुनावों के लिए 30 उम्मीदवारों की सूची जारी की, साथ ही बाघापुराना, धर्मकोट और पटियाला के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों …

फाजिल्का में भीषण सड़क हादसा, पिकअप-क्रूजर की टक्कर में 5 की मौत, 11 घायल

फाजिल्का , (PNL) : पंजाब के फाजिल्का जिले में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा …

जालंधर कैंट : दीपक बाली के दफ्तर उद्घाटन में दिखी AAP की एकजुटता, जिले की तमाम लीडरशिप रही मौजूद

जालंधर, (PNL) : जालंधर कैंट में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दीपक बाली ने अपने …

मोहाली में ढाई साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पड़ोसी की छत पर मिला शव; एक दिन से था लापता

मोहाली (PNL) : मोहाली के लालड़ू इलाके में ढाई साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध …

दमदमा साहिब में परविंदर झोटा की अंतिम अरदास में भारी संख्या में पहुंचे लोग, परिवार को सिरोपा देकर किया सम्मानित, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर …

लुधियाना में निहंगों ने युवकों से नाक रगड़वाई और बीच सड़क उठक-बैठक व पुशअप लगवाए, ये है वजह

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में निहंगों ने 2 …

ब्रेकिंग : पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका, बीबी जागीर कौर की अकाली दल में हुई वापसी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की राजनीति में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब …

पंजाब चुनाव-2027: अमृतसर में EVM और VVPAT की जांच शुरू

अमृतसर  , (PNL) :   विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत जिला अमृतसर में ईवीएम और …

शिमला में कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज, गांधी परिवार पर की थी अभद्र टिप्पणी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने गांधी परिवार के बारे में सोशल मीडिया पर …

CM भगवंत मान के पाकिस्तान दौरे पर विदेश मंत्रालय सख्त, कहा- राष्ट्रीय नीति के तहत मिलेगी मंजूरी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के संभावित पाकिस्तान दौरे को लेकर …

NZ vs IND: भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड में सेलेक्शन कमेटी …

Jalandhar में ASI की गुंडागर्दी, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से रोकने पर सेवानिवृत्त कमांडो को थप्पड़ मारा गया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार चलाने से रोकने पर पंजाब पुलिस …

Jalandhar में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टील फर्म पर छापेमारी शुक्रवार देर रात तक जारी रही; महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए

जालंधर , (PNL) : गुरुवार सुबह चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब के कई जिलों में …

अमृतसर में गोली लगने से घायल एक एएसआई की मौत हो गई; पिस्तौल की सफाई करते समय दुर्घटना हुई

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पिस्तौल साफ करते समय गोली लगने से एक सहायक …

सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी का भाव भी ₹1.80 लाख के पार, क्या खरीदारी का है सही मौका?

न्यूज डेस्क, (PNL) :  भारत में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!