Sunday , September 20 2026
Breaking News

Jalandhar में चलती एक्टिवा बनी आग का गोला:बस्ती अड्डा चौक पर हुई घटना,चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बस्ती अड्डा चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर के पास एक चलती एक्टिवा में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत एक्टिवा से कूदकर अपनी जान बचा ली और वाहन को सड़क किनारे गिरा दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया है, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एक एक्टिवा चालक बस्ती अड्डा चौक के पास स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान चलती हुई एक्टिवा से अचानक धुआं निकलने लगा।चालक जब तक कुछ समझ पाता, तब तक वाहन के निचले हिस्से से तेज आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने बिना समय गंवाए मुस्तैदी दिखाई और तुरंत चलती एक्टिवा को सड़क के किनारे फेंक दिया और खुद दूर हट गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के समय चल रही तेज हवाओं के कारण आग ने बेहद भयानक रूप ले लिया। महज कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी एक्टिवा आग के गोले में तब्दील हो गई।आस-पास के दुकानदारों और राहगीरों में अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई और लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों में पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी बिना कोई देरी किए मौके पर पहुंच गई।फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से बस्ती अड्डा चौक पर हनुमान मंदिर के पास एक्टिवा में आग लगने की कॉल मिली थी। उनकी टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर एक दमकल गाड़ी की मदद से मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

हादसे के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन दमकल टीम और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। इस घटना में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि एक्टिवा चालक पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी राहगीर को कोई चोट नहीं आई। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि एक्टिवा पूरी तरह जलकर ढांचा बन चुकी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!