Friday , October 16 2026
Breaking News

1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखाना होगा अनिवार्य

न्यूज डेस्क, (PNL) : मोबाइल पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल को लेकर 1 नवंबर 2026 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) सेवा लागू करने का निर्देश दिया है. इसके तहत फोन पर आने वाली कॉल के दौरान नंबर के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाई देगा. विभाग के 13 अक्टूबर के सर्कुलर के मुताबिक, यह सुविधा सभी सर्विस एरिया में लागू की जानी है.

CNAP सेवा के तहत कॉल रिसीव करने वाले के मोबाइल पर दो जानकारियां दिखाई देंगी- पहली कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर और दूसरी उसकी पहचान से जुड़ा नाम. अगर कॉल करने वाले का नंबर पहले से फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है, तो उसी लिस्ट में दर्ज नाम दिखेगा. नंबर सेव नहीं होने पर घरेलू कॉल के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर के सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय कॉल के मामले में अनजान नंबर के साथ ‘International Call’ लिखा दिखाई देगा.

अलग से नहीं लेनी होगी कोई सेवा

दूरसंचार विभाग के निर्देश के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों को यह सुविधा ग्राहकों को बिना किसी अलग अनुरोध के उपलब्ध करानी होगी यानी इसके लिए ग्राहक को अलग से सेवा लेने या उसे एक्टिवेट कराने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, शुरुआती निर्देशों में 4G और उससे नई तकनीक वाले वायरलेस नेटवर्क पर सेवा लागू करने की बात कही गई है. 2G, 3G और लैंडलाइन नेटवर्क के लिए इसे लागू करने पर अलग से विचार किया जाएगा .

स्पैम और फर्जी कॉल की पहचान में मिलेगी मदद?

CNAP का मकसद अनजान कॉल करने वाले की पहचान सामने लाना और लोगों को कॉल रिसीव करने से पहले फैसला लेने में मदद करना है. इससे स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल की पहचान करने में सहायता मिल सकती है. हालांकि, सिर्फ नाम दिखाई देने से हर फर्जी कॉल की पहचान सुनिश्चित नहीं हो जाएगी.

किन मामलों में नहीं दिखेगा नाम?

जिन ग्राहकों ने निर्धारित नियमों के तहत कॉलिंग लाइन आइडेंटिफिकेशन रिस्ट्रिक्शन (CLIR) सुविधा ली है, उनकी कॉलिंग नेम पहचान प्रदर्शित नहीं की जाएगी. वहीं, कारोबार या बल्क कनेक्शन रखने वाली कंपनियों और संस्थाओं को सत्यापन के बाद अपने पंजीकृत ट्रेडमार्क या GST पोर्टल पर दर्ज व्यापारिक नाम को प्रदर्शित कराने की सुविधा दी जा सकती है. इस व्यवस्था को लागू करने की जिम्मेदारी टेलीकॉम कंपनियों की होगी. उन्हें गलत नाम दिखने से जुड़ी शिकायतों को दर्ज करने और उनका समयबद्ध निपटारा करने की व्यवस्था भी करनी होगी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CJP प्रदर्शन : दीपके-सौरव और आशुतोष 23 घंटे बाद रिहा, SC ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें: दिल्ली में मेट्रो-इंटरनेट सर्विस बहाल करने का आदेश

नई दिल्ली, (PNL) : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान मेट्रो-ट्रेन सेवाएं …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

होर्मुज में कच्चा तेल ले जा रहे टैंकर पर हमला, 5 भारतीयों को बचाया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

‘महाभारत’ के भीम सौरव गुर्जर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : ‘महाभारत’ सीरियल में भीम का किरदार निभाने वाले एक्टर और WWE …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!