एक वायरल वीडियो में दिलजीत स्टेज पर पूरे जोश में खड़े दिखे. उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि ”दोसांझ यहां खड़ा है और जहां भी जोर लगता है, लगा लो.” उन्होंने साफ लहजे में कहा कि दोसांझ ऐसे ही मिलेगा. दूसरे वीडियो में दिलजीत ने बेहद शांत लेकिन मजबूत अंदाज में फैन्स से बात की. उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों का मकसद बस इतना है कि शो में लोग न आएं और उन्हें डराया या रोका जा सके. वो कहते दिखे- ”शहरों में बारूद का मौसम है, इसलिए गांव चलो, जहां अमरूदों का मौसम है.”

बम की धमकी पर क्या बोले दिलजीत?

इस दौरान ‘मैं हूं पंजाब’ गाना गाने से पहले दिलजीत ने स्टेज पर धमकियों का करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ”आ खड़ा है दिलजीत दोसांझ, जहां भी जोर लगता है लगा लो, दोसांझ ऐसे ही मिलेगा.” दिलजीत ने कहा कि बम से उड़ाने वालों का मकसद सिर्फ इतना है कि शो में लोग न आएं और उन्हें डराया या धमकाया जा सके.