Monday , October 5 2026
Breaking News

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूप्पी राणा बरी : मोहाली कोर्ट बोला- दोनों का बाकी आरोपियों से लिंक साबित नहीं, 3 को सजा

मोहाली , (PNL) : पंजाब की मोहाली अदालत ने नाजायज हथियार बरामदगी से जुड़े तीन साल पुराने मामले में गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया और भूपिंदर सिंह उर्फ भूप्पी राणा को शनिवार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। पुलिस दोनों गैंगस्टरों का बाकी आरोपियों के साथ संबंध या लिंक साबित करने में नाकाम रही।सौरव कुमार उर्फ अज्जू, कुषार आशीष रामस्वरूप और शिवराज सैनी को आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया गया है। तीनों को 3-3 साल की कैद और 10-10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न भरने पर 2-2 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।कोर्ट ने तीनों दोषियों को धोखाधड़ी से जुड़ी IPC की धारा 406, 420 और 120-बी के आरोपों से भी बरी कर दिया। अदालत के मुताबिक, पुलिस इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी। मामले के चौथे आरोपी रणजीत सिंह उर्फ काका की ट्रायल के दौरान मौत हो चुकी है।

18 अक्टूबर 2023 को हथियारों के साथ पकड़े गए थे पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2023 को ASI गुरदीप सिंह की टीम बलौंगी के टी-पॉइंट के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपी अलीगढ़ से हथियार और गोला-बारूद खरीदकर पंजाब के अलग-अलग जिलों में गैंगस्टरों को सप्लाई करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने गंदे पानी के नाले के पुल के पास घेराबंदी की और आरोपियों को हथियारों व गोला-बारूद समेत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2023 को शिवराज सैनी के खुलासे के आधार पर कुषार आशीष को मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भी हथियार बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कुषार लोगों को निजी कर्ज दिलाने का भरोसा देकर धोखाधड़ी करता था।

पूछताछ में विदेश में बैठे लोगों से धोखाधड़ी की बात आई 22 अक्टूबर को पूछताछ के दौरान आरोपी ने अमेरिका और कनाडा में रहने वाले लोगों से धोखाधड़ी की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसके फ्लैट से लैपटॉप बरामद किया। जांच के दौरान शिवराज सैनी के खुलासे के आधार पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मामले में नामजद किया गया। इसके बाद 1 दिसंबर को जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर गैंगस्टर भूप्पी राणा को भी नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ FIR दर्ज, गायित्री बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ …

लुधियाना में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, VIDEO:ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, विरोध करने पर माथे पर आरी मारी; 8 टांके लगे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो …

लुधियाना जेल में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। कभी जेल …

चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। …

अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन …

जालंधर ब्लास्ट साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस …

जालंधर में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर …

LPU हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार:एक राजस्थान तो दूसरा UP का रहने वाला, गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; अब तक 11 पकड़े

जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों …

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई …

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान पर FIR दर्ज, अपनी ही पार्टी की महिला नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के …

चन्नी के बेटे का ट्वीट चर्चा में, लिखा- गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे : राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद बघेल पर तंज; पूर्व प्रभारी ने बोला था- प्रधान बदलना गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 4 महीनों तक …

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह …

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!