Saturday , September 26 2026
Breaking News

लुधियाना में AR इंटरप्राइजेज में 25 लाख की चोरी:रेलवे ट्रैक के रास्ते बिल्डिंग में घुसे चोर,CCTV की तारें काटीं; लॉकर तोड़कर कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के मंजू सिनेमा के पास जंडू टावर में चोरों ने एआर इंटरप्राइजेज के ऑफिस में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर रेलवे ट्रैक के रास्ते बिल्डिंग में दाखिल हुए और ऑफिस के बाहर लगे CCTV कैमरों की तारें काट दीं। इसके बाद शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 20 से 25 लाख रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए।वारदात के दौरान बदमाशों ने CCTV कैमरा भी तोड़कर फेंक दिया। चोरी के बाद भागते समय उन्होंने बिल्डिंग में स्थित एक अन्य CA के ऑफिस में भी घुसने की कोशिश की। वहां बदमाश दरवाजे का ताला तोड़ने में सफल रहे, लेकिन अंदर से कोई सामान चोरी कर पाए या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

AR इंटरप्राइजेज के मालिक कमल शर्मा ने बताया कि सुबह उनके चपड़ासी ने फोन कर जानकारी दी कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो ऑफिस में चोरी होने का पता चला।कमल शर्मा ने बताया कि उनकी फर्म शैलर में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की बिक्री और सर्विस का काम करती है। उनके मुताबिक ऑफिस में करीब 20 से 25 लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए।

कमल शर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोर रात करीब 3 बजे के बाद रेलवे ट्रैक की तरफ से बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरों की तारें काटीं और कैमरे को तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद ऑफिस का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर नकदी निकाल ली।घटना की सूचना मिलने के बाद मिल्लरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने अलमारी और टूटे हुए तालों से फिंगरप्रिंट समेत अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के लिए जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल मिल्लरगंज चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

अमृतसर में खालिस्तान-पन्नू समर्थक नारे लिखे:पुलिस ने तुरंत मिटाए, दीवार पर काला पेंट किया; CCTV खंगाल आरोपियों की होगी पहचान

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के भंडारी पुल पर खालिस्तान और गुरपतवंत सिंह पन्नू के …

जालंधर के दशहरा ग्राउंड में नशा करते 3 युवक पकड़े:कमेटी सदस्यों और लोगों ने पीटा, चेतावनी देकर छोड़ा, ACP बोले- तीन दिन पुराना वीडियो

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती इलाके में घास मंडी चौक के पास दशहरा ग्राउंड …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

सिद्ध श्री बाबा सोढल के मेले में मेयर विनीत धीर ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना

जालंधर, (PNL) : सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर …

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस …

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:परिसर खाली कराया, पुलिस-बम स्क्वॉड और सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी …

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या:सिर में शूट किया, बेड पर शव मिला; नाबालिग बेटा हिरासत में, पुलिस बोली- बयान बदल रहा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी …

लुधियाना में 3 नाबालिग बच्चे लापता:घर से गली में खेलने निकले थे, घंटों बाद भी नहीं लौटे; परिजनों ने हर जगह तलाशा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के टिब्बा इलाके में तीन बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो …

लुधियाना में हाई-स्पीड ट्रक ने एक्टिवा सवारों को कुचला:बी-फार्मेसी छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल; दो दिन पहले करवाई थी एडमिशन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा सवार दो युवकों को कुचल …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

जालंधर में महिला-नवजात की मौत:डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप, अस्पताल के बाहर हंगामा; परिजन बोले- पहले स्वस्थ बताया, फिर चुपचाप दूसरी जगह भेजा

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट स्थित प्रकृति अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण …

कनाडा में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी:पावन स्वरूप को कार की डिक्की में रखा, पास पड़े थे जूते-चप्पल; सिख संगत भड़की

जालंधर , (PNL) : कनाडा के सरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!