Tuesday , March 10 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में वकील को मारी दो गोलियां, हालत गंभीर, वीरवार को रहेगा नो वर्क डे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में दुगरी इलाके में कार सवार बदमाशों ने कार सवार वकील पर फायरिंग कर दी। बेटे के साथ वकील सुखमीत सिंह भाटिया किसी काम से जा रहे थे। बदमाशों ने कुल 3 फायर किए है। 2 गोलियां वकील सुखमीत के लगी हैं। बदमाश फायरिंग की घटना को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए। जिस कार में बदमाश आए वह सफेद रंग की थी। घटना दुगरी फेस-1 की है।

जानकारी देते हुए जिला बार संघ के प्रधान चेतन वर्मा ने कहा कि आज उनके साथी वकील सुखमीत सिंह भाटिया अपने बेटे के साथ किसी काम से दुगरी फेस-1 से जा रहे थे। अचानक कार सवार बदमाश आए। जिन्होंने उनकी कार पर गोलियां चला दीं। सुखमीत ने बेटे को सीट के नीचे छिपा दिया।

प्रधान चेतन वर्मा मुताबिक गुरुवार को पूरा दिन रोष स्वरूप वकीलों की हड़ताल रहेगी। वकील भाईचारा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल सिंह भी मुलाकात की जाएगी ताकि हमलावरों को पकड़वाया जा सके। फिलहाल इस मामले में अभी थाना दुगरी की पुलिस और अन्य सीनियर अधिकारी वकील सुखमीत से मुलाकात करेंगे। उनके होश में आने के बाद अगली कार्रवाई पुलिस करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Nancy Grewal केस में आखिरकार गुरपतवंत सिंह पन्नू ने तोड़ी चुप्पी, किया हैरान करने वाला खुलासा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल (45) के हत्या मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!