Sunday , October 11 2026
Breaking News

16 फरवरी को किसानों के ‘भारत बंद’ का होगा इन राज्यों पर असर, टोल प्लाजा होंगे फ्री, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए दिल्ली कूच कर चुके हैं. मंगलवार से ही पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर (Shambhu Border) पर किसानों और हरियाणा पुलिस की झड़प हो रही है. दूसरी तरफ 16 फरवरी को देश भर के किसान संगठन भारत बंद (Bharat Bandh) रखने वाले हैं.

दिल्ली के लिए कूच कर चुके किसान संगठनों के अलावा देशभर के अन्य किसान संगठनों ने भी इस भारत बंद का समर्थन किया है. इस बार के दिल्ली चलो मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं है लेकिन उसने भारत बंद का आह्वान किया है. इस बंद का असर पंजाब और हरियाणा में ज्यादा देखने को मिल रहा है. साथ ही टोल प्लाजा भी फ्री होंगे.

MSP की गारंटी और किसानों के पेंशन जैसी कुल 13 मांगों को मनवाने के लिए किसान लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि सरकार अपने ही वादों को पूरा नहीं कर रही है इसलिए वे अपनी मांग रखने दिल्ली जाना चाहते हैं. हालांकि, हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर ही किसानों को रोक लिया गया है और दिल्ली की सीमाओं पर भी किसानों को रोकने के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं.

16 फरवरी के भारत बंद के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने देश के विभिन्न वर्गों का भी आह्वान किया है. SKM की ओर से जारी कार्यक्रम में कहा गया है कि 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम के 4 बजे तक ग्रामीण बंद रहेगा.

SKM के मुताबिक, कॉर्पोरेट लूट को खत्म करने, खेती-किसानी बचाने और भारत बचाने के लिए यह बंद आयोजित किया जा रहा है. इसके तहते गांवों में सभी कृषि गतिविधियों को बंद रखा जाएगा, मजदूर वर्ग के लोग मनरेगा कार्यों में शामिल नहीं होंगे और ग्रामीण कार्यों को बंद रखा जाएगा. इस दौरान कोई भी किसान, खेतिहर मजदूर या ग्रामीण क्षेत्र का मजदूर काम पर नहीं जाएगा.

क्या-क्या होगा बंद?

कहा गया है कि 16 फरवरी को सब्जियों और अन्य फसलों की आपूर्ति, खरीद और बिक्री निलंबित रहेगी. सब्जी मंडियों, अनाज मंडियों, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा. साथ ही, शहरों की दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएघा.

SKM के बयान के मुताबिक, प्राइवेट और सरकारी गाड़ियां भी नहीं चलेंगी. सिर्फ एंबुलेंस, शव वाहन, शादी के लिए जा रही गाड़ियों, अस्पतालओं, अखबार वाली गाड़ियों, परीक्षा देने जाने वाले स्टूडेंट्स की गाड़ियों और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के लिए ही रास्ता खोला जाएगा.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!