Sunday , April 12 2026
Breaking News

बड़ी खबर : आप सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की रेड, सहयोगियों के दफ्तरों में तलाशी अभियान जारी, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर बुधवार (4 अक्टूबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पहुंची. ईडी की टीम फिलहाल उनके आवास पर छापेमारी कर रही है. आप सांसद ने खुद पत्रकारों को इस बात की जानकारी दी है. इससे पहले इसी साल मई के महीने में भी संजय सिंह के घर पर ईडी ने छापेमारी की थी. उस समय उनके सहयोगियों के घर और दफ्तरों पर तलाशी अभियान चलाया गया था.

संजय सिंह लगातार ईडी और सीबीआई को घेरते रहे हैं. उनका कहना रहा है कि केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए विपक्ष के नेताओं को डराने का काम कर रही है. समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया है कि आप सांसद के दिल्ली स्थित आवास पर चल रही छापेमारी दिल्ली शराब नीति मामले में हो रही है. हालांकि, अभी तक इस पर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान न तो संजय सिंह की तरफ से आया है और न ही आम आदमी पार्टी ने इस पर कुछ कहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!