Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस द्वारा बम्बीहा गैंग के दो गुर्गे काबू, चार पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के चलते एंटी- गैंगस्टर टास्क फोर्स ( ए. जी. टी. ऐफ्फ.) ने एस. ए. एस. नगर पुलिस के साथ सांझा आपरेशन के दौरान बम्बीहा गैंग के दो गुर्गों को गिरफ़्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अवतार सिंह उर्फ गोरा निवासी गाँव सेवे वाला, फरीदकोट और अजय कुमार उर्फ प्रीत पंडित निवासी गाँव गदापुर, पटियाला के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों से तरफ से इनके कब्ज़े में से चार पिस्तौलें – तीन .32 बोर पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल – सहित छह मैगज़ीनें और 16 जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं और एक सपलैंडर मोटरसाईकल भी ज़ब्त किया गया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय सूचनाओं पर कार्यवाही करते हुये ए. डी. जी. पी. प्रमोद बाण की निगरानी अधीन ए. जी. टी. एफ की टीम, जिसका नेतृत्व एआईजी एजीटीऐफ सन्दीप गोयल कर रहे थे, ने एस. ए. एस. नगर पुलिस के साथ सांझे आपरेशन के दौरान दोनों मुलजिमों को पुरानी अम्बाला- कालका रोड, ढकोली से गिरफ़्तार किया जब वह अपने मोटरसाईकल पर जा रहे थे। इस आपरेशन में डीएसपी एजीटीऐफ बिक्रम सिंह बराड़ भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार मुलजिम अवतार गोरा, जो कि गैंगस्टर गुरबखश सेवेवाल का नज़दीकी साथी है, 2014 में जैतू में घटित सनसनीखेज़ दोहरे कत्ल कांड समेत दो आपराधिक मामलों में भगौड़ा था।

प्राथमिक जांच के बारे और विवरण देते हुये एआईजी एजीटीऐफ सन्दीप गोयल ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए दोनों मुलजिम बम्बीहा गिरोह के सदस्यों को लॉजिस्टिकस सहायता, ठिकाने और हथियार मुहैया करवाने में शामिल थे और राज्य में सनसनीखेज़ अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बम्बीहा ग्रुप द्वारा किये गए अपराधों के बारे और खुलासे होने की उम्मीद है और इस सम्बन्धी आगे जांच जारी है। इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 79 तारीख़ 3/ 10/ 2023 को थाना ढकोली, एस. ए. एस. नगर में हथियार एक्ट की धारा 25(6) (7) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!