Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर के गोरायां में खेत में पलटी कार:15 फीट नीचे गिरी, समराड़ी नहर के पास हादसा; बुजुर्ग ड्राइवर की जान बची

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोरायां इलाके में समराड़ी नहर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेतों में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क में बने गड्ढे के कारण स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया और वह मुख्य मार्ग से फिसलते हुए करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, दुर्घटना के बावजूद कार चला रहे बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें ही आईं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पास के गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार धुलैता गांव के रास्ते से होते हुए समराड़ी रोड के जरिए अपरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, चालक का अचानक वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए सड़क से करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

धुलैता के पंच पवित्र सिंह।

पंच पवित्र सिंह ने बताया कि कार में केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति सवार थे। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। कार चालक होशियारपुर के रहने वाले हैं और अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!