Saturday , July 18 2026
Breaking News

जालंधर-कटरा वोल्वो बस सेवा शुरू:डेली सुबह सवा 9 बजे चलेगी, रास्ते में 5 स्टापेज रहेंगे; वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत

जालंधर , (PNL) :  पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू की है। यह बस रोजाना सुबह 9:15 बजे जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 5 बजे कटरा पहुंचेगी। बस का कटरा तक का किराया 945 रुपए निर्धारित किया गया है।लंबे समय से जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधी और आरामदायक बस सेवा नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की मांग को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह सुविधा शुरू की है। जालंधर बस स्टैंड के जीएम मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग थी कि जालंधर से कटरा के लिए वोल्वो बस चलाई जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों से इस सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो भविष्य में और बसें भी चलाई जा सकती हैं। नई वोल्वो सेवा शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सीधा, सुविधाजनक और आरामदायक सफर मिल सकेगा।

पंजाब रोडवेज की वोल्वो ।

पंजाब रोडवेज की वोल्वो ।

जालंधर से कटरा के लिए शुरू हुई पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस सेवा के पहले दिन 20 यात्रियों ने सफर किया। रोडवेज जीएम ने बताया कि बस जालंधर बस स्टैंड से चलकर टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट, जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। वापसी के दौरान भी यही स्टॉपेज रहेंगे।जीएम ने बताया कि बस संचालन को पिछले सप्ताह ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कटरा में टाइमिंग को लेकर आ रही समस्या के कारण सेवा शुरू होने में देरी हुई। अब बस नियमित रूप से संचालित की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

लुधियाना में पनबस ड्राइवर निकला नशा तस्कर:डिपो की चेकिंग टीम ने की रिपोर्ट, कार से 12 किलो भुक्की बरामद; एक गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पनबस डिपो के ड्राइवर और परिचालक के खिलाफ नशीले पदार्थों …

FBI का वांटेड SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा गिरफ्तार… अमेरिका के NRI परिवार से मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस और अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों के कथित नापाक गठजोड़ को लेकर …

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट लॉन्च, विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत के अंतरिक्ष इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया …

कैंसर मरीजों की जानकारी छिपाई तो जाना पड़ेगा जेल:पंजाब में बीमारी नोटिफिएबल डिजीज घोषित, सेहत विभाग बनाएगा पोर्टल

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में लगातार बढ़ रहे कैंसर के मामलों को देखते हुए राज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!