Sunday , October 11 2026
Breaking News

Jalandhar में PM मोदी के दौरे से पहले अलर्ट:कैंट रेलवे स्टेशन पर पुलिस का पहरा, खुद जायजा लेने पहुंचे DGP; डॉग स्क्वॉड तैनात

जालंधर , (PNL) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर दौरे पर रहेंगे, जहां वे पुनर्निर्मित कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने आज शहर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, पुलिस कमिश्नर और कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री जैसे अति-विशिष्ट वीआईपी के दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है।

डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

डीजीपी ने सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

डीजीपी ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।सुरक्षा समीक्षा के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान डीजीपी के साथ जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा, पंजाब के विभिन्न जिलों से बुलाए गए एसएसपी (SSP) रैंक के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए खोजी कुत्तों और बम निरोधक दस्ते की मदद ली जा रही है।

चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर।

चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर।

रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई गई सुरक्षा और नाकाबंदी के चलते आने-जाने वाले यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अगले दो दिनों तक स्टेशन परिसर में सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा, ताकि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले कई रूट डायवर्ट किए गए हैं, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ट्रैफिक जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी नजर आई, जिसमें मरीज मौजूद था। एंबुलेंस ड्राइवर शेर सिंह ने बताया कि वह मरीज को मुकेरियां से लेकर आए हैं और लंबे जाम के कारण रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें मरीज को डीएमसी अस्पताल लेकर जाना है।

वहीं, विशेष डीजीपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के नजदीक होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के तहत यातायात में अस्थायी बदलाव किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले एनएच-44 पर अनावश्यक यात्रा से बचें। यदि किसी व्यक्ति को इस अवधि में यात्रा करना जरूरी हो, तो वह अपने सफर का समय बदल लें और निर्धारित समय से पहले या बाद में यात्रा करें।विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:40 बजे जालंधर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक शहर में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों की आवाजाही को पूरी तरह रोकना नहीं है। जहां जरूरत होगी, वहां वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देंगे और उन्हें सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसी भी मार्ग पर प्रतिबंध कम से कम समय के लिए लगाया जाए, ताकि लोगों को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से यातायात को पूरी तरह बंद करने के बजाय डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जल्द जारी की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!