Saturday , October 31 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव : पंजाब में भाजपा के वोट शेयर ने चौंकाया, तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी, अकाली दल को पीछे छोड़ा, जालंधर समेत इन तीन हलकों में दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : लोकसभा चुनाव में पंजाब के अंदर भाजपा के वोट शेयर ने अन्य राजनीतिक पार्टियों को चौंका दिया है। खासकर शिरोमणि अकाली दल बादल को। राज्य में भारतीय जनता पार्टी चाहे एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन 18.56% वोट शेयर हासिल कर क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) से भी बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। ये पहला चुनाव है जब दोनों पार्टियां अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ी हैं।

वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इंडी गठबंधन की साथी आम आदमी पार्टी (AAP) से 0.28% अधिक वोट शेयर हासिल किया। कांग्रेस 7 तो आम आदमी पार्टी 3 सीटें जीत पाई। अकाली दल ने इस चुनाव में 13.42% वोट हासिल किए हैं यानी 18 लाख 8 हजार 837 वोट कास्ट हुए। पार्टी सिर्फ बठिंडा सीट पर ही जीत हासिल कर सकी है। कुल वोटों में से 20% वोट अकाली दल को इसी सीट से मिले हैं। दूसरी तरफ भाजपा, जो प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाई, को 18.56% वोट पड़े हैं। यानी पंजाब में भाजपा को 25 लाख 877 वोट पड़े। इस बीच पार्टी के 4 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई।

लगातार बढ़ता जा रहा BJP का शेयर

बीजेपी को वोट शेयर लगातार बढ़ रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 9.63% और 2022 के विधानसभा चुनाव में 6.60% वोट शेयर था। इस बार ये बढ़कर 18.56% पहुंच गया है। ऐसे में पार्टी 2027 के विधानसभा के लिए एक मजबूत ताकत बनकर उभरने जा रही है।

13 सीटों में से 3 पर दूसरे स्थान पर रही भाजपा

भाजपा प्रदेश की 13 सीटों में से 3 पर दूसरे स्थान पर रही है। लुधियाना से भाजपा कैंडिडेट रवनीत बिट्‌टू दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 3,01,282 वोट पड़े। जालंधर से सुशील कुमार रिंकू 2,14,060 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं गुरदासपुर में दिनेश कुमार बब्बू ने दूसरा स्थान हासिल किया। उन्हें 2,81182 वोट मिले।

इन तीनों सीटों पर लोकल लीडरशिप ने जमकर काम किया। जालंधर में कैंट हलके की कमान अमित तनेजा, वेस्ट की कमान शीतल अंगुराल, सेंट्रल की कमान मनोरंजन कालिया और नार्थ की कमान केडी भंडारी के पास थी। सभी ने अपने-अपने हलकों काफी वोट भाजपा को डलवाई। कैंट में पहली बार बीजेपी दूसरे नंबर पर रही है।

भाजपा के ये कैंडिडेट तीसरे स्थान पर रहे

इसके अलावा अमृतसर में तरनजीत सिंह संधू 2,07,205 वोट, आनंदपुर साहिब में सुभाष शर्मा 1,86,578, फतेहगढ़ साहिब में गेजा राम वाल्मीकि 1,27,521, फिरोजपुर से गुरमीत सिंह सोढ़ी 2,55,097, होशियारपुर से अनीता सोमप्रकाश 1,99,994, पटियाला से परनीत कौर 2,88,998 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।

भाजपा के 4 उम्मीदवारों ने जमानत जब्त

बठिंडा से पूर्व IAS परमपाल कौर 1,10,762 वोट और संगरूर से अरविंद खन्ना 1,28,253 वोट हासिल कर चौथे स्थान पर रहे। फरीदकोट से हंसराज हंस 1,23,533 वोट और खडूर साहिब से मनदीप सिंह मन्ना मियांविंड 86,373 वोट हासिल कर 5वें स्थान पर रहे। परमपाल कौर, अरविंद खन्ना, गेजा राम वाल्मीकि और मनदीप सिंह मन्ना मियांविंड की जमानत जब्त हो गई। वहीं अकाली दल के 11 उम्मीदवारों की इस बार जमानत जब्त हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!