Saturday , April 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : फरीदकोट में गोली लगने से घायल हुआ बंबीहा गैंग का गुर्गा जख्मी हालत में ही अस्पताल से भागा, इसी अस्पताल में दाखिल है लॉरेंस बिश्नोई

फरीदकोट, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फरीदकोट से आ रही है। फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल बंबीहा गैंग का गुर्गा सुरिंदर पाल बिल्ला शनिवार सुबह फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि इसी अस्पताल में इन दिनों कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई भी दाखिल है।

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले सीआईए स्टाफ ने व्यापारियों को धमका कर फिरौती वसूलने के मामले में मुठभेड़ के बाद सुरिंदर पाल बिल्ला को गिरफ्तार किया था। एनकाउंटर में गोली लगने से बिल्ला घायल  हुआ था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से शनिवार सुबह बिल्ला चकमा देकर फरार हो गया। अब ऐसे में पुलिस और प्रशासन को लॉरेंस बिश्नोई की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो जाना चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, ज्यादातर पंजाब के थे, पढ़ें

मथुरा, (PNL) : मथुरा से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!