Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सुल्तानपुर लोधी के विधायक ने रात को खुद ही तोड़ा धुस्सी बांध, कहा-मेरे क्षेत्र के लोग खतरे में हैं…

कपूरथला, (PNL) : पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है. सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह ने शुक्रवार देर रात भरोआणा के नजदीक धुस्सी बांध को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मेरे हलके के लोग खतरे में थे, इसलिए लोगों के साथ मिलकर खुद बांध तोड़ दिया है। बांध तोड़ने से पहले विधायक ने ड्रेनेज विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचित किया कि विभाग खुद बांध को तोड़े।

विधायक राणा इंद्र प्रताप के अनुसार उनके क्षेत्र में लोग बाढ़ के पानी से खतरे में हैं और प्रशासन बेखबर है। विधायक की इस गतिविधि पर एसडीएम सुलतानपुर लोधी चंद्राज्योति ने बताया कि वह जांच कर ही कुछ बता सकती हैं।

वहीं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष करनजीत सिंह आहली ने धुस्सी बांध को तोड़ना गलत बताया है क्योंकि बांध सरकारी है और प्रशासन की मंजूरी के बिना इसे तोड़ना गैर कानूनी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बांध तोड़ने वाले विधायक और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शुक्रवार को ही कनाडा से लौटे हैं विधायक

विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को ही कनाडा से लौटे हैं। आते ही वह अपने क्षेत्र सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंच गए। वहां आठ गांवों के लोगों ने उनको बाढ़ के पानी से आ रही परेशानियों के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद विधायक ने ड्रेनेज विभाग को सूचित किया और कहा कि धुस्सी बांध को तोड़ा जाए ताकि बाढ़ का पानी सतलुज दरिया से होते हुए हरिके हेड वर्कस की ओर चला जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!