Saturday , April 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के पिता और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

मुंबई, (PNL) : महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा के पिता और भाई को जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है. नांदेड़ एसपी श्रीकृष्ण कोकाटे के मुताबिक जबरन वसूली के एक पुराने मामले वजीराबाद थाने में आईपीसी की धारा 384, 385, 387 के तहत मामला दर्ज था.

मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के बाद अब रिंदा के पिता चरण सिंह संधू और भाई सरबजोत सिंह संधू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. हरविंदर सिंह रिंदा भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है जो पाकिस्तान में छिपा बैठा है और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा है.

हाल ही में पंजाब में कई बड़ी वारदातों में उसका नाम सामने आया था. पंजाब पुलिस को हत्या, सुपारी लेकर हत्या, रंगदारी और स्नैचिंग जैसे कई मामलों में उसकी तलाश है. नांदेड़ कोर्ट ने आगे की जांच के लिए दोनों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!