Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां द्वारा दूसरा वार्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित

जालंधर, (PNL) : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां ने दसवीं कक्षा के टॉपर्स, उनके मेंटर्स और जालंधर के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों की शैक्षणिक उपलब्धि को सम्मानित करने के लिए दूसरा वार्षिक शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में लगभग सौ स्कूलों ने भाग लिया। मुख्यातिथि, डॉ. रोहन बौरी, फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन और मेडिकल रेटिना विशेषज्ञ (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने भी योग्य उम्मीदवारों को पुरस्कार प्रदान किए।

श्रीमती आराधना बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर फाइनेंस हेल्थ एंड कॉलेजिस) ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। श्री राहुल जैन डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिस), डॉ. धीरज बनाती डिप्टी डायरेक्टर प्लानिंग एंड एक्सपेन्शनस तथा डॉ गगनदीप कौर धंजू (ऑफशिएटिंग इंचार्ज) भी अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम में जीवंतता लाने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में, मुख्यातिथि डॉ. रोहन बौरी ने दर्शकों को संबोधित किया और शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए स्कूलों की टीम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के लिए दोपहर के भोजन के साथ हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!