पंजाब पुलिस के चर्चित कैट पूर्व इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह पिंकी की मौत, पढ़ें खबर
Punjab News Live -PNL
October 25, 2023
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पूर्व पुलिस कैट गुरमीत सिंह पिंकी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी की मौत डेंगू से हुई है। उनका इलाज चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी विदेश में रहती है, जिसके लौटने के बाद ही पिंकी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिंकी कैट को पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी का पसंदीदा माना जाता था। पंजाब में काले आतंकवाद के दौर में पिंकी काफी विवादों में भी रहा था।