Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में देर रात तीन बजे एक्टिवा पर जा रही शिव सेना नेता की बेटी ने सड़क पर खड़े युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। नकोदर के अंतर्गत पड़ते कंगसाबू में देर रात शिव सेना नेता की बेटी ने एक्टिवा से सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। एक्टिवा की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे युवक के सिर में गहरी चोटें लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कंगसाबू के रहने वाले राकेश कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने शिव सेना नेता की बेटी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कंगसाबू में सोमवार रात एक धार्मिक कार्यक्रम था, जिसमें राकेश शामिल होने गया था। रात करीब तीन बजे वह कार्यक्रम के पास ही सड़क पर खड़ा था कि तेज रफ्तार एक्टिवा पर आई नेता की बेटी ने उसे टक्कर मार दी। उसे तुरंत अरमान अस्पताल लेकर गए, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!