Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब के बेअदबी कानून के खिलाफ एक और याचिका दायर:एंग्लिकन चर्च ने लॉ को धर्म-विशेष आधारित और भेदभावपूर्ण बताया; 8 मई को सुनवाई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी को लेकर बनाए गए कानून “जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026” के खिलाफ अब पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। एंग्लिकन चर्च ऑफ इंडिया (CIPBC) ने इस संशोधन कानून को धर्म-विशेष आधारित, भेदभावपूर्ण और संविधान विरोधी बताया है। याचिका में कानून पर तुरंत रोक लगाने और इसे रद्द करने की मांग की गई है।

अदालत में इन चार प्वाइंटों के आधार पर चुनौती दी गई है, जो कि इस प्रकार है –

1. समानता और धर्मनिरपेक्षता

चर्च का तर्क है कि यह कानून केवल एक विशेष धार्मिक ग्रंथ, श्री गुरु ग्रंथ साहिब, को सुरक्षा देता है। अन्य धर्मों के पवित्र ग्रंथों को इसमें शामिल नहीं किया गया। उनका कहना है कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) और धर्मनिरपेक्षता के मूल सिद्धांत का उल्लंघन है।

2. सजा बहुत अधिक रखी गई है याचिका में धारा 5(3) को चुनौती दी गई है, जिसमें शांति भंग करने के इरादे से की गई साजिश के लिए उम्रकैद का प्रावधान है। चर्च का कहना है कि गैर-हिंसक अपराध के लिए हत्या के बराबर सजा देना मनमाना और असंगत है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रभाव कानून में ‘बेअदबी’ की परिभाषा में बोलने, लिखने, संकेतों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों को शामिल किया गया है। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, यह परिभाषा इतनी व्यापक और अस्पष्ट है कि इससे संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत मिलने वाली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हो सकती है।

राज्य का हस्तक्षेप चर्च ने पवित्र ग्रंथों के रख-रखाव के लिए डिजिटल रजिस्ट्री और अनिवार्य रिकॉर्ड रखने जैसे नियमों को धार्मिक मामलों में सरकार का अत्यधिक हस्तक्षेप बताया है। इस मामले में हाईकोर्ट ने याचिका पर विचार करने से पहले याचिकाकर्ता की साख की जांच करने का निर्णय लिया है। मामले की अगली सुनवाई अब 8 मई, 2026 को तय की गई है। अब तक दो याचिकाएं हो चुकी है दाखिल

इस मामले में अब तक 2 याचिकाएं दाखिल हो चुकी है। सिमरनजीत सिंह की जनहित याचिका (PIL) इस कानून के खिलाफ दायर पहली प्रमुख याचिका थी। जालंधर निवासी याचिकाकर्ता ने कानून को समानता के अधिकार और संवैधानिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन बताते हुए चुनौती दी थी।

वहीं, एंग्लिकन चर्च ऑफ इंडिया की ओर से भी हाल ही में नई याचिका दायर की गई है। इसमें इस कानून को धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों के विपरीत बताया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!