Monday , August 10 2026
Breaking News

डेटिंग ऐप पर जालंधर के शादीशुदा व्यक्ति को हुआ कुंवारे युवक से प्यार, शारीरिक संबंध बने, फिर ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपए ठगे, केस दर्ज

जालंधर, (PNL) : करतारपुर में जिम मालिक की तरफ से 15 साल के नाबालिग से कुकर्म के बाद एक और मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने कैरी संधू नाम के एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। ये केस विजय नगर के रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति की करीब दो साल पहले डेटिंग ऐप पर एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। युवक ने मिलने की इच्छा जाहिर की और फिर दोनों एक गुप्त जगह पर मिले। वहां दोनों के बीच दो बार शारीरिक संबंध बने। उसके बाद दोस्ती और गहरी हो गई। दोनों के परिवार वालों को भी पता चल गया था।

उसके बाद कुंवारा युवक छह-सात महीने के लिए गायब हो गया। फिर अचानक एक दिन उसने फोन करके उक्त व्यक्ति से पैसों की मांग की। ना देने पर लोगों के बीच उनके संबंध वाली बात बताने की धमकी दी। ऐसे करके वह कुछ दिन बाद ब्लैकमेल करता और उसने करीब 15 लाख रुपए हड़प लिए। अब वह युवक फिर से फरार है और पैसे नहीं लौटा रहा। थाना चार की पुलिस ने कैरी संधू के खिलाफ 384/506/34 IPC की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि युवक का काम ही लोगों को अपने जाल में फांसकर पैसे ऐंठना है। हालांकि उसका कहना है कि शारीरिक संबंध उसने अपनी मर्जी के साथ ही उसके साथ बनाए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!