Friday , November 6 2026
Breaking News

पटाखों से बचने के लिए पीजीआई की एडवाइजरी जारी: जलने पर पानी डालें, टूथपेस्ट न लगाएं, आंख में चोट लगे तो न रगड़ें

चंडीगढ़, (PNL) : दीपावली पर पटाखे जलाते समय होने वाले हादसों से बचाने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एचओडी डॉ. अतुल पराशर ने लोगों से सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पटाखे जलाते समय सिंथेटिक और ढीले कपड़े न पहनें। साथ ही पटाखों से उचित दूरी बनाए रखें और उन्हें जलाते समय हाथ शरीर से दूर रखें। उनका कहना है कि जलने पर पानी डाले, टूथपेस्ट न लगाएं। वहीं, आंख में चोट लगे तो न रगड़े।

डॉ. पराशर के मुताबिक, पटाखे जलाने के बाद उनके अवशेष रेत या पानी से भरी बाल्टी में डालें। इससे पैरों में चोट लगने का खतरा कम होगा। पटाखे जलाते समय जूते पहनें। यदि कोई पटाखा जलने के बाद भी नहीं फूटता है तो उसे दोबारा उठाने या जलाने की कोशिश न करें। इससे हाथों में गंभीर चोट लग सकती है। पटाखों से वायु और ध्वनि प्रदूषण भी होता है। इसलिए यथासंभव ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें और प्रशासन की ओर से तय समय-सीमा का पालन करें।

पटाखे या किसी अन्य वजह से मामूली जलने पर प्रभावित हिस्से को पर्याप्त पानी से ठंडा करें। जलन समाप्त होने तक पानी डालते रहें। जले हुए हिस्से पर टूथपेस्ट, नीली स्याही या कोई अन्य पदार्थ न लगाएं। हाथों में अंगूठी, चूड़ियां या अन्य कसने वाली चीजें हों तो उन्हें तुरंत हटा दें, क्योंकि सूजन आने के बाद इन्हें निकालना मुश्किल हो सकता है।

यदि कपड़ों में आग लग जाए तो घबराकर भागें नहीं। ऐसा करने से आग और तेजी से फैल सकती है। पीजीआई ने इसके लिए ‘स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल’ का तरीका अपनाने की सलाह दी है। यानी तुरंत रुकें, जमीन पर लेट जाएं और लुढ़कें। इससे आग को ऑक्सीजन मिलना कम हो जाता है और उसे बुझाने में मदद मिलती है। आग बुझाने के लिए मोटे कंबल या गलीचे से भी शरीर को ढक सकते हैं।

दीये, मोमबत्तियां और पटाखे जलाते समय आसपास पानी से भरी बाल्टी या अग्निशामक यंत्र जरूर रखें। आंख में किसी भी तरह की चोट लगने पर उसे रगड़ें नहीं। साफ पानी से धोकर तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से परामर्श लें।डॉ. पराशर ने बताया कि दीपावली के दौरान जलने से संबंधित चोटों के मरीजों के इलाज के लिए पीजीआई में पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन, फाइनल में जापान के खिलाफ शिलानंद लाकड़ा ने पलटी बाजी

  स्पोर्ट्स , (PNL) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर …

Jalandhar में पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला:कई सदस्य घायल, दोनों पक्षों में पहले हो चुका विवाद; वारदात के बाद फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नंगल सलेमपुर इलाके की नई कॉलोनी में मामूली विवाद को …

पंजाब BJP ने OBC मोर्चा के इंचार्ज-को-इंचार्ज नियुक्त किए:विधानसभा चुनाव से पहले संगठन का विस्तार; लुधियाना-अमृतसर के कई नेताओं को जिम्मेदारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए OBC …

नेशनल हाईवे पर टैक्सी ऑटो से टकराई, 4 यात्री घायल:जालंधर में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में हादसा; वाहनों की लगी कतारें

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर पटियाला से ब्यास जा रही …

टीम इंडिया फिर साउथ कोरिया को रौंदा, 48 घंटों के अंदर दूसरी बार दागे 8 गोल, फाइनल में हुई एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान भारतीय हॉकी टीम का जलवा जारी है …

जालंधर में दाल व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग:हमलावरों ने XUV को पॉइंट कर गोलियां चलाईं, घर शिफ्ट करने के बहाने आए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बुधवार (4 नवंबर) देर रात बिजली कटते ही गुरुनानक नगर …

कांग्रेस नेता वरिंदर ढिल्लों के खिलाफ FIR:तरखान माजरा ने चंडीगढ़ थाने में दी थी शिकायत; दलित नेता से मारपीट का आरोप

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी वरिंदर सिंह ढिल्लों …

अमृतसर में पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार:टेस्ट के लिए अस्पताल लाई थी पुलिस; आरोपी बटाला का रहने वाला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस कस्टडी से फरार हुए आरोपी संदीप सिंह उर्फ काली …

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क बेनकाब, 16 आरोपी गिरफ्तार:2 हैंड ग्रेनेड, हेरोइन-26 जिंदा कारतूस मिले; विदेशी हैंडलरों से कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने अवैध हथियारों, विस्फोटकों और नशा तस्करी के खिलाफ …

जालंधर में दुकानदारों ने राहगीर से की मारपीट:फगवाड़ा गेट मार्केट में अतिक्रमण को लेकर विवाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में दुकानों के बाहर सामान रखने …

जालंधर में दिल्ली पुलिस की रेड पर हंगामा:गलत पहचान पर व्यक्ति को पकड़ा; मोबाइल लोकेशन से पहुंची टीम; गाड़ी से शराब बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली …

जालंधर में हनी सिंह के भतीजे की अंतिम अरदास:18 साल की उम्र में हादसे में गई थी जान, बाथ कैसल में भोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में म्यूजिक इंडस्ट्री और स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के …

अमेरिका से बड़ी खबर : दोनों सदनों में मिडटर्म इलेक्शन हारे ट्रंप, डेमोक्रेट्स को बहुमत: अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बनेंगे अब्दुल अल-सैयद

वाशिंगटन, (PNL) : अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!