Saturday , October 24 2026
Breaking News

जालंधर में निहंगों ने पंडित को थप्पड़ मारे:लुधियाना के परिवार की बहू भगाने का आरोप, ढूंढने के लिए ₹7 लाख ठगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के साथ सटे ब्यास की निहंग जत्थेबंदी ने एक पंडित को बुरी तरह पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें निहंग पंडित को थप्पड़ मारते हुए दिख रहा है। जत्थेदार बाबा अजयदीप सिंह जी ब्यास वाले ने दावा किया है कि पंडित को इसलिए पीटा गया, क्योंकि उसने लुधियाना के एक परिवार से लाखों रुपए की ठगी की है।निहंग ने बताया कि पंडित हरियाणा साइड का रहने वाला है। उसने लुधियाना के एक परिवार की बहू को अपने जानकार युवक के साथ भगा दिया। इसके बाद परिवार से संपर्क कर पूजा-पाठ के जरिए महिला को ढूंढने के लिए 7 लाख रुपए ठग लिए।

निहंग ने बताया कि लुधियाना के परिवार ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद पंडित को हरियाणा से ढूंढ निकाला और फिर अपने तौर पर उसे सजा दी गई। निहंग का आरोप है कि पंडित ने उन्हें भी लालच दिया कि परिवार सरकारी नौकरी करता है। उसकी मोटी फर्म है, इसलिए वह उन्हें भी पैसा दिला देगा।पंडित हरियाणा की तरफ का रहने वाला: जत्थेदार बाबा अजयदीप सिंह जी ब्यास वाले की जत्थेबंदी के निहंग ने बताया कि यह वीडियो किसी बदमाशी या हिंसा का नहीं है, बल्कि एक ढोंगी पंडित की करतूतों और ठगी का पर्दाफाश होने के बाद की गई कार्रवाई का है। यह पंडित हरियाणा की तरफ का रहने वाला है।

साजिश के तहत बहू को भगा दिया: निहंग ने कहा कि इसने एक ऐसे परिवार को अपना शिकार बनाया, जिसके लगभग सभी सदस्य सरकारी नौकरी में हैं। पीड़ित परिवार की बहू को आरोपी पंडित ने साजिश के तहत लुधियाना से किसी अन्य युवक के साथ भगा दिया।मौसी के साथ इस पंडित ने शादी कर रखी थी: पड़ताल में सामने आया कि जिस युवक के साथ बहू को भगाया गया, उसी की मौसी के साथ इस पंडित ने शादी कर रखी थी। पंडित पहले से शादीशुदा था और उसके 5 बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने दूसरी शादी रचाई और फिर उस युवक के साथ साठगांठ करके साजिश को अंजाम दिया।

परिवार को बातों में उलझाकर पूजा के नाम पर ठगी की: बहू के गायब होने के बाद पंडित ने पीड़ित परिवार को बातों में उलझाया और उसे ढूंढकर लाने व पूजा के नाम पर करीब 7 लाख रुपए ऐंठ लिए। वह हर बार तंत्र-मंत्र और सामग्री के बहाने पीड़ित परिवार को लुधियाना सहित कई अलग-अलग जगहों पर घूमाता रहा। हर चक्कर के बदले वह 50 हजार रुपए कैश वसूलता था, जबकि गाड़ी के तेल और अन्य सभी खर्चे भी पीड़ित परिवार ही उठाता था।पीड़ित परिवार ने जत्थेबंदी से संपर्क किया: निहंग ने बताया कि तंग आकर पीड़ित परिवार की महिला (बहन) ने सिख जत्थेबंदी से संपर्क किया और पूरे मामले में मदद की गुहार लगाई। इस पर सेवादारों ने मामले का संज्ञान लिया। लुधियाना पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की तो पता चला कि पंडित झूठ बोलकर उन्हें दर-दर भटका रहा है और मोटी रकम वसूल रहा है। इसके बाद जत्थेबंदी के सिंहों ने जाल बिछाकर उस पंडित को पकड़ लिया।

आरोप- पंडित ने लालच दिया कि तुम्हारे भी मजे करवा दूंगा जत्थेबंदी के सिंहों ने बताया कि पकड़े जाने पर पंडित की मानसिकता और खुलकर सामने आई। उसने जत्थेबंदी के सिंहों को साइड में ले जाकर कहा कि यह पूरा परिवार सरकारी नौकरी में है, आपके भी मजे करवा दूंगा। यह बात सुनने के बाद मौके पर ही पंडित को पीट दिया गया। निहंगों ने बताया कि इस वीडियो पर कई निगेटिव कमेंट्स आ रहे हैं, लेकिन इन लोगों को समझना चाहिए कि जिसके परिवार पर बीतती है, दर्द सिर्फ वही जानता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिलजीत दोसांझ बोले- 30 को दिल्ली में मिलूंगा:लाइव आकर कहा- परमिशन मिल गई है, हवा में तीर मत चलाओ

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 30 तारीख को दिल्ली के …

अमृतसर में युवक की घर के बाहर ही हत्या:3 सगे भाईयों ने सिर-पेट में 4 गोलियां मारीं; परिजन बोले- पटाखे जैसी आवाज सुन पता चला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक्टिवा साइड करने के विवाद में युवक की उसके घर …

लुधियाना में 8 जगह पुलिस का CASO:नशे के हॉटस्पॉट पर रेड, 50 लोग पकड़े; 25 जीओ अफसर फील्ड में उतरे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नशे के खिलाफ पुलिस ने आज 8 जगहों पर CASO …

जालंधर- कुल्हड़ पिज्जा वाले सहज की तबीयत बिगड़ी:बोला- मैं मर गया तो पत्नी को ट्रोल मत करना; कपल के अश्लील वीडियो वायरल हुए थे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा तबीयत बिगड़ने से अस्पताल …

चंडीगढ़ के स्कूलों-सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से मिली थ्रेट के बाद पुलिस अलर्ट; विधानसभा को भी निशाना बनाने का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के कई स्कूलों, पंजाब सचिवालय, पंजाब विधानसभा और मेयर कार्यालय को …

लुधियाना में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से स्नेचिंग:बदमाशों ने दीवार में मारा सिर; गर्दन पर दातर रखकर पौने 2 तोले की चेन लूटी

लुधियाना ,  (PNL) : लुधियाना के न्यू राजगुरु नगर में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को …

जालंधर के होटल में युवती ने सुसाइड किया :पंखे से लटका मिला शव, 20 दिन पहले ही ड्यूटी जॉइन की थी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के ओवल हट होटल की महिला कर्मचारी ने शुक्रवार सुबह …

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!