Saturday , October 31 2026
Breaking News

जालंधर में अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलटी कार:दंपत्ति की जान बची, लोगों ने दौड़कर सीधी की गाड़ी; ड्राइविंग सीखते समय हुआ हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में प्रेस क्लब चौक के पास एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। कार में सवार एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था। इसी दौरान मिलाप चौक की ओर से प्रेस क्लब चौक पहुंचते ही ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खो गया और कार पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर PB 90 9034 बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार को सीधा किया और उसे सड़क से हटाया, जिससे यातायात जल्द ही सामान्य हो गया।

सड़क पर पलटी कार।

सड़क पर पलटी कार।

प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कार मिलाप चौक की ओर से प्रेस क्लब चौक की तरफ आ रही थी। कार में पति-पत्नी सवार थे। बताया जा रहा है कि पति शुक्रवार रात के समय अपेक्षाकृत खाली सड़क होने के कारण अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

जैसे ही कार मिलाप चौक पार कर प्रेस क्लब चौक के पास पहुंची, गाड़ी चला रही महिला का अचानक वाहन से नियंत्रण खो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।

राहत की बात यह रही कि कार पलटने के बावजूद उसमें सवार पति-पत्नी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे वाहन ड्राइवर मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और उसे सड़क के किनारे कर दिया, जिससे यातायात सामान्य बना रहा और जाम की स्थिति नहीं बनी।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर PB 90 9034 बताया जा रहा है। रात का समय होने के कारण सड़क पर यातायात अपेक्षाकृत कम था। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि यदि उस समय ट्रैफिक अधिक होता तो अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!