Tuesday , May 12 2026
Breaking News

जालंधर के अर्बन एस्टेट में ट्रैवल एजेंट ने की फायरिंग, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। अर्बन एस्टेट फेस-1 में किराएदार और मकान मालिक के बीच विवाद दौरान एक ट्रैवल एजेंट ने फायरिंग कर दी। एजेंट ने वहां दो गोलियां चलाई, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने दो घंटे के भीतर ट्रैवल एजेंट ब्रह्मराज और उसके दोस्त प्रिंस महाजन को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रिंस महाजन अर्बन एस्टेट में रविंदर कुमार के घर पर किराए पर रह रहा है। आज उसका मालिक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोस्त प्रिंस का साथ देने पहुंचे एजेंट ने गोलियां चला दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रह्मराज का एयर टिकटिंग और एजेंटी का काम है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की अमन-शांति, भाईचारक सांझ को भंग करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, फूट डालने वाली ताकतें पंजाब में कभी सफल नहीं होंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री मुक्तसर साहिब, (PNL) : गिदड़बाहा हलके के गांव साहिब चंद में आज लोक मिलनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!