Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस भगाकर ले गया। बस जालंधर की कंपनी श्री हरगोबिंदपुर की है। घटना के समय ड्राइवर घर गया हुआ था। एक अन्य ड्राइवर ने जब व्यक्ति को बस ले जाते देखा तो वह नंगे पैर ही उसके पीछे दौड़ पड़ा। हालांकि, आरोपी ने दूसरी बस को टक्कर मारी और तेज रफ्तार से बस लेकर फरार हो गया।ड्राइवर ने बताया कि 29 अगस्त की रात बस स्टैंड के अंदर बस खड़ी की गई थी। तड़के एक चोर बस को लेकर फरार हो गया। घटना का पता सुबह करीब 4:40 बजे चला, जब बस का कंडक्टर अड्डे पर पहुंचा। वहां मौजूद अन्य बस ड्राइवरों ने कंडक्टर को बताया कि उसकी बस का ड्राइवर एक गाड़ी का शीशा तोड़कर बस तेजी से भगा ले गया है।कंडक्टर ने जब अपने ड्राइवर से संपर्क किया तो पता चला कि वह घर पर ही था। इसके बाद बस चोरी होने का खुलासा हुआ। बस लेकर भागते समय चोर ने स्टैंड पर खड़ी अन्य बसों को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया।

फगवाड़ा में स्टैंड से बस चोरी होने के बाद बैठे ड्राइवर और कंडक्टर।

फगवाड़ा में स्टैंड से बस चोरी होने के बाद बैठे ड्राइवर और कंडक्टर।

पीड़ित बस मालिक मिंटू निवासी जालंधर और कंडक्टर पवन कुमार ने बताया कि पीले रंग की गुरु हरगोबिंदपुर बस (नंबर PB 10 DH 5157) रोजाना की तरह 29 अगस्त की रात करीब 8 बजे फगवाड़ा बस स्टैंड पर खड़ी की गई थी। कंडक्टर रात करीब 8:30 बजे बस लॉक करके घर चला गया था।सुबह करीब 4 से 4:15 बजे के बीच चोर बस लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और बस की तस्वीरें भी पुलिस को सौंप दीं।पुलिस सामने बने फ्लाईओवर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़ितों ने आशंका जताई है कि चोर बस का इस्तेमाल किसी बड़ी आपराधिक वारदात में कर सकता है। उन्होंने पुलिस से बस को जल्द बरामद करने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!