Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जांच या मजाक! कनाडा में मंदिर पर हमला करने वाली भीड़ में शामिल पुलिस अफसर को दी गई क्लीन चिट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा में खालिस्तान समर्थक प्रदर्शन में शामिल होने के कारण निलंबित किए गए एक पुलिस अधिकारी को क्लीन चिट दे दी गई है. इस प्रदर्शन में शामिल खालिस्तान समर्थक लोगों ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर में प्रवेश किया था और श्रद्धालुओं पर हमला किया था.

कनाडा की पील पुलिस ने शुक्रवार (15 नवंबर, 2024) को कहा कि मंदिर पर हमले के वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी हरिंदर सोही हथियार डालने से मना करने वाले लोगों को डिसआर्म्ड करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद वह टकराव की स्थिति में आ गए थे.

कनाडा की पील पुलिस ने शुक्रवार (15 नवंबर, 2024) को कहा कि मंदिर पर हमले के वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिस अधिकारी हरिंदर सोही हथियार डालने से मना करने वाले लोगों को डिसआर्म्ड करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद वह टकराव की स्थिति में आ गए थे.

सोशल मीडिया पर तीन नवंबर को कई कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें हरिंदर सोही को खालिस्तानी झंडा लहराते हुए देखा जा सकता है, लेकिन वह किसी को भी डिसआर्म्ड करते नहीं दिख रहे हैं. वहीं पील पुलिस का कहना है कि अधिकारी ने अपने कर्तव्यों के वैध निष्पादन के भीतर काम किया था.

‘प्रदर्शनकारियों को निहत्था करने में लगा था सोही’  

कनाडाई पुलिस ने बयान में कहा, “जांच के बाद यह निर्धारित किया गया कि वीडियो में दिखाया गया अधिकारी एक व्यक्ति को निहत्था करने का प्रयास कर रहा था, जिसने अपना हथियार डालने से इनकार कर दिया और टकराव में आ गया और उसने अपने कर्तव्यों के वैध निष्पादन के भीतर काम किया.” पील पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने तनाव कम करने की कोशिश की.

अधिकारी का बॉडीकैम फुटेज जारी

पील पुलिस ने विवाद में अधिकारी का बॉडीकैम फुटेज जारी किया, जिसमें सोही एक ऐसे व्यक्ति को निहत्था करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसने हथियार देने से इनकार कर दिया और आक्रामक हो गया. फुटेज में अधिकारी को एक व्यक्ति के पास जाते हुए दिखाया गया है, जिसके हाथ में एक छड़ी है और वह उससे उसे छीनने की कोशिश कर रहा है. उस व्यक्ति ने विरोध किया, जिसके बाद अधिकारी की ओर से छड़ी जब्त करने कोशिश की और उनमें छोटी सी झड़प हुई.

क्या था मामला?

कनाडा का ब्रैम्पटन में दीपावली के पहले सप्ताहांत के दौरान खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी हिंदू सभा मंदिर में घुस गए थे, जहां भारतीय उच्चायोग एक सार्वजनिक शिविर लगा रहा था. पील पुलिस के सार्जेंट सोही खालिस्तानी झंडा हाथ में थामें हुए थे, जबकि बीड़ भारत विरोधी नारे लगा रही थी. हैरानी वाली बात ये है कि पील पुलिस ने कहा कि सोही लोगों को निहत्था करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वीडियो में उसे सादे कपड़ों में और ऑफ ड्यूटी देखा गया था.

पील पुलिस ने कहा था कि मंदिर के पास विरोध प्रदर्शन तेजी से बढ़ रहा था, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हुईं और अधिकारियों ने उन वस्तुओं को जब्त कर लिया, जिनका इस्तेमाल हथियार के रूप में किया जा सकता था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, 124 IPS/PPS अफसर बदले, PNL पर देखें सबसे पहले लिस्ट

लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 ips pps transfers list …

मोगा में रेलवे लाइन पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

मोगा ,  (PNL) : मोगा के अंतर्गत घल्ल कलां गांव और आसपास के इलाकों में …

बड़ी खबर : सुखबीर बादल के सीने में कृपाण घोंप हत्या करना चाहता था हमलावर, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, (PNL) : महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने शिरोमणि …

जालंधर : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता जी की रस्म किरया आज

जालंधर, (PNL) : फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जॉय मलिक की माता …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में बड़ा प्रोजेक्ट लाने की तैयारी! सलमान खान और GB Realty के गुरिंदर भट्टी ने किया बड़ा ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक …

जालंधर में बारिश से बदला मौसम, उमस से राहत:सवान के पहले सोमवार बरसे बादल, मौसम विभाग का 4 अगस्त तक यलो अलर्ट जारी

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में दोपहर के समय हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया, …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में नूरमहल बंद:विरोध-प्रदर्शन कर एकजुटता दिखाई, 2027 चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी दी

 जालंधर , (PNL) : नूरमहल में सफाई कर्मचारियों की मांगों और पंजाब बंद के आह्वान का …

Channi खेमे को राहुल के विदेश से लौटने का इंतजार:चन्नी-रंधावा दिल्ली के नेताओं के संपर्क में

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी खेमे को राहुल गांधी के विदेश …

जालंधर के वार्ड-42 में अतुल भगत ने वितरित की राशन किटें, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब में शुरू की गई ‘मेरी रसोई योजना’ …

‘भारत में मेरे नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल, कोई राइट-लेफ्ट हैंड मेरा नहीं’ पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने किया बड़ा खुलासा, बोला-पुलिस लोगों को फंसा रही

न्यूज डेस्क, (PNL) : पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने …

राघव चड्ढा और तरुण चुघ को मोदी कैबिनेट में शामिल करने की तैयारी! पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा फैसला, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : केंद्र की मोदी सरकार में बड़े कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज …

पटियाला में फौजी ने पत्नी को नहर में फेंककर मारा:कार में बैठाकर कुदाई, खुद तैरकर बाहर आया; 2 साल पहले लव-मैरिज की थी

पटियाला , (PNL) : पंजाब के पटियाला में एक फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!