Tuesday , September 29 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में मृत पूर्व MLA का नाम FIR से हटाया:पुलिस ने गलती मानी; परिवार की आपत्ति के बाद रिकॉर्ड सुधारा, एक भी गिरफ्तारी नहीं

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR में मृत पूर्व विधायक अजैब सिंह मुखमैलपुर का नाम शामिल करने के मामले में पुलिस ने गलती मान ली है। रिकॉर्ड की दोबारा जांच के बाद पुलिस ने दस्तावेजों में सुधार कर दिया और पूर्व विधायक का नाम FIR से हटा दिया। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान हुई गलती के कारण उनका नाम रिकॉर्ड में शामिल हो गया था। अजैब सिंह मुखमैलपुर का करीब दो साल पहले 75 वर्ष की उम्र में निधन हो चुका है। वह शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता थे। 1997 में वह घनौर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। बाद में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

मृत पूर्व विधायक का नाम FIR में शामिल होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके परिवार ने कड़ी आपत्ति जताई थी। परिवार का कहना था कि किसी व्यक्ति को FIR में नामजद करने से पहले उसकी पहचान और घटना के समय मौके पर मौजूदगी की पुष्टि की जानी चाहिए। परिजनों ने पुलिस की इस लापरवाही की निंदा भी की थी। वहीं, पुलिस ने अब मामले की दोबारा जांच कर दस्तावेजों में जरूरी सुधार कर दिया है। प्रदर्शन से जुड़े मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अमृतपाल सिंह के पिता का नाम FIR से गायब

पुलिस की कार्रवाई पर दूसरा सवाल यह उठ रहा है कि प्रदर्शन की अगुआई करने वाले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का नाम FIR में शामिल नहीं है। प्रदर्शन में उनकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के दाखा से विधायक मनप्रीत अयाली, सतिंदरजीत सिंह गिल, काबल सिंह भुल्लर, जगदीप सिंह, इकबाल सिंह संधू, परमजीत सिंह जौहल, चमकौर सिंह धुन, एडवोकेट इमान सिंह खारा, जसविंदर सिंह ड्रोली, इकबाल सिंह, लक्खा सिधाना, भाना सिद्धू और लखबीर सिंह लक्खा समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

पुलिस बैरिकेड तोड़कर सीएम आवास के करीब पहुंचे

प्रदर्शनकारी खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह और बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेक्टर-2 स्थित सरकारी कोठी से करीब एक किलोमीटर दूर तक पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और सुरक्षा घेरा पार करते हुए आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने वाटर कैनन पर भी कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।

पहले से घोषित प्रदर्शन, फिर भी नहीं रोक पाई पुलिस

यह प्रदर्शन पहले से घोषित था, इसके बावजूद चंडीगढ़ पुलिस प्रदर्शनकारियों को पंजाब-चंडीगढ़ सीमा पर रोकने में नाकाम रही। प्रदर्शनकारी शहर में दाखिल होकर कई किलोमीटर आगे तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी और मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के नजदीक पहुंचकर प्रदर्शन किया।

अब मृत पूर्व विधायक का नाम FIR में शामिल करने और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के सामने एक ओर FIR में हुई गलती को सुधारने का मामला है, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों के बड़ी संख्या में शहर में दाखिल होने और मुख्यमंत्री आवास के करीब पहुंचने की सुरक्षा चूक की जांच की चुनौती भी है।

जानिए, कैसे फेल होती गई पुलिस की पूरी प्लानिंग…

  • चंडीगढ़-मोहाली पुलिस की जॉइंट मीटिंग में प्लानिंग: अकाली दल (वारिस पंजाब दे) संगठन ने सीएम पंजाब की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी के घेराव की कॉल पहले ही दे दी थी। उसी हिसाब से चंडीगढ़ व पंजाब पुलिस की जॉइंट मीटिंगें भी हुई थीं। इतना ही नहीं, दोनों ने मिलकर धरने का रूट प्लान भी तैयार किया था। इसी के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने एक दिन पहले गऊशाला चौक पर नाकेबंदी कर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी।

  • मोहाली पुलिस ने नहीं रोका, उल्टा बॉर्डर पर छोड़ा: सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस की मीटिंग में तय था कि इन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। कुछ प्रदर्शनकारियों को मोहाली के इलाके में रोक लिया जाएगा। हुआ बिल्कुल विपरीत। मोहाली पुलिस उनको बॉर्डर तक छोड़कर आई। जैसे ही बॉर्डर पार किया, मोहाली पुलिस पीछे हट गई और प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ में दाखिल हो गए।

  • पहली बैरिकेडिंग पर फोर्स कम थी: सेक्टर-45 गोशाला चौक पर चंडीगढ़ पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों के मुकाबले में पुलिस बल कम था। इस चीज का अंदाजा प्रदर्शनकारियों को हो गया था। उन्होंने सबसे पहले वाटर कैनन पर कब्जा किया। उसके बाद 2 मिनट में नाके तोड़ आगे बढ़ गए।

  • दूसरी जगह बैरिकेडिंग ही नहीं की: हैरानी की बात ये है कि चंडीगढ़ पुलिस की प्लानिंग इस कदर कमजोर थी कि गोशाला चौक से लेकर CM की सरकारी कोठी तक कहीं दूसरी जगह बैरिकेडिंग ही नहीं की गई थी। चंडीगढ़ पुलिस ये समझने में चूक गई कि ये लोग आगे भी जाएंगे। आम प्रदर्शनकारियों की तरह पुलिस को लगा कि उनके पहले ही बैरिकेड पर सबको रोक देंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं और प्रदर्शनकारी आराम से आगे बढ़ते चले गए।

  • भीड़ को कंट्रोल नहीं कर पाए नेता: प्रदर्शन को लेकर संगठन के नेता MLA मनप्रीत अयाली ने कहा था कि हम यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, कोई तोड़फोड़ नहीं लेकिन ऐसा हुआ नहीं। प्रदर्शनकारियों ने गोशाला चौक पर पुलिस की पहली ही बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस वालों से भिड़ गए और वाटर कैनन तक कब्जा लिया। इसे नेता संभाल नहीं सके। इसके बाद युवा प्रदर्शनकारी बिना किसी लीडरशिप के तेजी से आगे बढ़ते चले गए। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली हूटर बजाते हुए सबसे आगे पहुंचे और लेबर चौक पर उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।

  • आखिर में सांसद के पिता ने मोर्चा संभाला: इसके बाद सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कमान संभाली। सेक्टर-20 और 21 के इनर मार्ग पर खुद बीच रास्ते में गाड़ी रोककर उसके ऊपर खड़े हो गए और माइक से आगे न बढ़ने की अनाउंसमेंट करने लगे। तब तक 200 प्रदर्शनकारी पहले ही आगे बढ़ चुके थे। इसको देखते हुए वह भी गाड़ी से आगे बढ़े और प्रदर्शनकारियों से पहले सेक्टर-7 और 8 के चौक पर पहुंच गए। वहां पर पुलिस ने ह्यूमन चेन बना रखी थी।

  • फिर पुलिस ने मौके पर बदली रणनीति: जब प्रदर्शनकारी बड़ी तेज गति से आगे बढ़ रहे थे, तो पुलिस को भी यह डर था कि प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री की कोठी तक पहुंच जाएंगे। इसके बाद पुलिस ने अपनी रणनीति बदली। आला अधिकारी मुख्यमंत्री हाउस को सिक्योर करने में लग गए और मुख्यमंत्री आवास के अधिकारियों को गंभीरता से अवगत करवाया। इसके बाद तुरंत मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरिंदर बराड़ को सेक्टर-7/8 चौक पर ही ज्ञापन लेने के लिए बुला लिया।

  • आखिर में प्रदर्शनकारी कम होते चले गए तो कंट्रोल हुआ: यहां से सीएम आवास तीन किलोमीटर दूर था। इससे आगे का इलाका वीवीआईपी था। ज्ञापन लेने के बाद पुलिस शांत हो गई कि अब यह वापस चले जाएंगे। पुलिस ने ह्यूमन चेन तोड़कर साइड कर दी। इसी का फायदा उठाकर 50 से अधिक प्रदर्शनकारी इस चौक से विज्ञान पथ तक बढ़ गए। दो चौक क्रॉस कर वह पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर वाले चौक पर पहुंच गए, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होती गई। पुलिस ने वहां से इन्हें मोहाली रवाना कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!