Saturday , October 31 2026
Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार रात उनके ठहरने की व्यवस्था पंचकूला में की गई है। रविवार सुबह वे चंडीगढ़ पुलिस के राइजिंग डे समारोह में शामिल होंगे।इसके बाद सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में करीब 258 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे 5 हजार से अधिक लोगों को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह एक नवंबर को सुबह करीब 10:20 बजे सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। यहां चंडीगढ़ पुलिस के राइजिंग डे समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1:45 बजे सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क पहुंचेंगे। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ट्रैफिक रूट में बदलाव किए हैं।

चंडीगढ़ पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात 8 से 9 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा। दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से सेक्टर-31 चौक तक, पूर्व मार्ग पर सेक्टर-31 चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट तक पंचकूला की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

एक नवंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में व्यापक स्तर पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। मध्य मार्ग पर फन रिपब्लिक लाइट प्वाइंट से मटका चौक तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से लायंस लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क तक भी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइंस की ओर जाने वाले मार्गों पर भी यातायात नियंत्रित रहेगा। रेलवे लाइट प्वाइंट से शास्त्री नगर लाइट प्वाइंट होते हुए पुलिस लाइंस के पीछे वाले लाइट प्वाइंट तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

इसके अलावा पुलिस लाइंस से सेंट कबीर लाइट प्वाइंट, किशनगढ़ मार्ग टर्न, सेक्टर-5/6 और 7/8 चौक (हीरा सिंह चौक) तथा सेक्टर-7/8 और 18/19 चौक (एपी चौक) तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। पूर्व मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से सेक्टर-31 चौक और दक्षिण मार्ग पर सेक्टर-31 चौक से एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें और नो-पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी न करें। इससे ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विभागों को योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके पर रखने की प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

चंडीगढ़, (PNL) : कर्मचारियों के कल्याण के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए …

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 …

पंजाब के हालातों पर 4 को संगरूर में गरजेंगे राहुल गांधी, चरणजीत चन्नी बोले-नशा, गैंगस्टरवाद व भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जन आंदोलन

जालंधर, (PNL) : पंजाब में कानून-व्यवस्था, नशे, गैंगस्टरवाद और अवैध खनन जैसे मुद्दों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!