जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने राज्य की भगवंत मान सरकार पर बेअदबी कानून (एंटी-सेक्रिलेज एक्ट) के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मानित जत्थेदारों की मौजूदगी में सभी विधायकों की सहमति के बावजूद आम आदमी पार्टी की सरकार इस कानून में आवश्यक बदलाव करने और सदन में चर्चा कराने से पीछे हट रही है। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परगट सिंह ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान के समक्ष विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है।

punjabnewslive



