Tuesday , August 18 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां वह गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडमंटन पुलिस सर्विस का होमिसाइड सेक्शन मामले की जांच कर रहा है।

घटना से एक रात पहले करीब 11 बजे पार्किंग लॉट में बहस हुई थी। इस दौरान मौत की धमकी से जुड़ी डोरबेल वीडियो सामने आने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना का गोलीबारी से कोई कनेक्शन पुष्टि नहीं किया है। वहीं पीड़िता के परिवार और कजिन्स ने उसकी पहचान सार्वजनिक करते हुए मां की आर्थिक मदद के लिए फंडरेजर अभियान शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त रविवार सुबह करीब 6:50 बजे एडमोंटन पुलिस सर्विस को 139 एवेन्यू और 32 स्ट्रीट के पास गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को लड़की गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पीड़िता की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, उसके चचेरे और ममेरे भाई-बहनों ने उसकी पहचान 16 वर्षीय जैजमिन के रूप में की है। वह अपनी मां और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रहती थी। उसके कजिन्स ने मां और दो छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद के लिए ऑनलाइन फंडरेजर अभियान शुरू किया है।

परिवार ने जैजमिन को याद करते हुए बताया कि वह हंसमुख, सपनों से भरी और सभी की प्यारी लड़की थी। वह दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय थी। अपने छोटे भाई-बहनों के बेहद करीब थी। परिवार ने लोगों से फंडरेजर अभियान को अधिक से अधिक शेयर करने और इस कठिन समय में उनका साथ देने की अपील की है।

पड़ोसी तान्या डालुग ने बताया कि इसी टाउनहाउस कॉम्प्लेक्स में करीब 20 साल पहले नादिन रॉबिन्सन नाम की एक महिला की हत्या हुई थी, लेकिन उस मामले में किसी पर आरोप तय नहीं हुआ था। कुछ पड़ोसियों ने हाल में देर रात होने वाली पार्टियों और कॉम्प्लेक्स में लोगों के लगातार आने-जाने को लेकर भी शिकायत की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडमोंटन पुलिस के होमिसाइड सेक्शन ने जांच अपने हाथ में ले ली है। फिलहाल पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत के तौर पर दर्ज किया है। अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान, गिरफ्तारी या गोलीबारी के कारण को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

पुलिस के अनुसार, चीफ मेडिकल एग्जामिनर के कार्यालय की ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण और परिस्थितियों की पुष्टि हो सकेगी। इसके बाद ही मामले को आधिकारिक तौर पर हत्या के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। हालांकि, शुरुआत से ही होमिसाइड सेक्शन का जांच में शामिल होना मामले की गंभीरता को दर्शाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!