Friday , November 20 2026
Breaking News

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े सैन्य हमले करने का फैसला अगले साल तक टालने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. गुरुवार को चीन के दौरे से अमेरिका लौटते समय विमान में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘मैं इस बारे में नए साल की शुरुआत के बाद बात करूंगा. हमारे पास अभी समय है.’

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच करीब 8 महीने से जारी युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत अटकी हुई है. पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप ने कभी ईरान पर नए हमले करने की धमकी दी तो कभी युद्ध खत्म करने के संकेत दिए. उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में भी कहा कि 1 जनवरी के बाद स्थिति देखी जाएगी. वहीं, एक्सियोस और इजराइल के न्यूज 12 को दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान पर कोई फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं हैं.

अमेरिका में 3 नवंबर को मिडटर्म इलेक्शन हुए थे. चुनाव से पहले ट्रंप ने कहा था कि इसके बाद ईरान समझौते के लिए ज्यादा तैयार हो सकता है. हालांकि, उनकी रिपब्लिकन पार्टी चुनाव में कांग्रेस के दोनों सदनों में अपना बहुमत गंवा चुकी है. इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि ईरान पर लगाई गई आर्थिक पाबंदियां और समुद्री नाकेबंदी असर दिखा रही हैं. गुरुवार को अमेरिकी सीनेट ने युद्ध पर रोक लगाने से जुड़े प्रस्ताव को फिर खारिज कर दिया. रिपब्लिकन पार्टी का सीनेट में नियंत्रण 3 जनवरी तक रहेगा.

ट्रंप ने माना कि ईरान के साथ युद्ध का असर उनकी पार्टी की चुनावी हार पर पड़ा. हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उन्हें दोबारा फैसला लेने का मौका मिले, तो भी वह ईरान पर हमला करेंगे. उनका कहना है कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना जरूरी है. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी युद्ध को पार्टी की हार की एक वजह बताया था. इसके बाद ट्रंप ने उन्हें ईरान से जुड़ी बातचीत से हटाकर देश के अंदरूनी मामलों पर ध्यान देने को कहा.

ट्रंप से वॉशिंगटन में ईरान के डर्टी बम से हमले की योजना बनाने की खबरों पर भी सवाल पूछा गया. यह ऐसा हथियार होता है, जिसमें विस्फोटक के साथ रेडियोएक्टिव पदार्थ फैलाया जाता है. ट्रंप ने कहा कि लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान रासायनिक और जैविक हथियार बनाने पर भी काम कर रहा है.

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज किया है. मंत्रालय का कहना है कि अमेरिका डर फैलाकर सैन्य कार्रवाई को सही ठहराना चाहता है. ईरान ने इससे पहले डर्टी बम से हमले की खबर को भी बेबुनियाद बताया था. अमेरिका, इजराइल और पश्चिमी देश लंबे समय से ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश का आरोप लगाते रहे हैं. हालांकि, ईरान इससे इनकार करता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!