Tuesday , October 20 2026
Breaking News

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर शहर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में 6 प्रमुख स्थानों पर शाम 6 बजे सूर्यास्त के समय रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।इसके अलावा 2 स्थानों पर छोटे पुतले जलाए जाएंगे। शहर के अलग-अलग मोहल्लों में भी लोग अपने स्तर पर रावण के पुतले जलाकर दशहरा मनाएंगे। सोमवार को लोहगढ़ गेट इलाके में लोग रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के छोटे-बड़े पुतले खरीदकर ले जाते दिखाई दिए। दशहरा पर्व को लेकर बाजारों में भी उत्साह देखने को मिला।

त्योहार के दौरान मैदानों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी प्रमुख दशहरा मैदानों के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, ताकि लोग शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। दशहरा कमेटियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

रामलीला की झांकियां मुख्य मार्गों से होकर दशहरा मैदान पहुंचेंगी

दशहरा पर्व पर शहर के विभिन्न रामलीला आयोजकों की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, रावण और मेघनाद की आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदानों तक पहुंचेंगी।

वहीं, ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा श्री हनुमान मंदिर परिसर में भी विशेष परंपरा निभाई जाएगी। शारदीय नवरात्र के दौरान लंगूर बने छोटे-बड़े बच्चे बजरंगी सेना के साथ अपनी गदाओं से रावण के पुतले पर प्रहार करेंगे और बुराई के अंत का संकल्प लेंगे।

दुर्ग्याणा दशहरा ग्राउंड में होगा 100 फीट ऊंचे रावण का दहन

इस बार दुर्ग्याणा दशहरा ग्राउंड में 100 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। शहर में माता भद्रकाली ग्राउंड, पंचरत्न श्रीकृष्ण मंदिर, छेहर्टा दशहरा ग्राउंड, मजीठा रोड और फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर प्रमुख आयोजन होंगे। इन स्थानों पर शाम को बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!