Thursday , October 8 2026
Breaking News

अमृतसर में निहंगों ने युवक को पीटा:दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे; फिर 7 सेकंड में 4 थप्पड़ जड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में निहंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। 20 सेकंड के वीडियो में 2 निहंग युवक के दोनों हाथ पकड़कर उसे अपने बीच खड़ा किए हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक निहंग उसे डंडे से पीटता और दूसरा थप्पड़ मारता नजर आ रहा है।वीडियो दशमेश तरना दल के निहंग बाबा गुरदीप सिंह के सोशल मीडिया पेज से अपलोड किया गया है। बाबा गुरदीप सिंह का दावा है कि युवक के नशा बेचने की सूचना मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।

दो निहंग युवक के हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे, फिर एक ने थप्पड़ जड़े।

दो निहंग युवक के हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे, फिर एक ने थप्पड़ जड़े।

जानिए वीडियो में क्या दिख रहा…

  • युवक की दोनों बाहें पकड़कर खड़े: 20 सेकंड के वीडियो में दो निहंग एक युवक की दोनों बाहें पकड़कर खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक निहंग युवक को डंडे से मारता है, जिससे युवक की चीखें निकल जाती हैं। इसके बाद हाथ पकड़े खड़े दोनों निहंग युवक को थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं।

  • नशा बेचने की सूचना मिली: वीडियो को लेकर निहंग बाबा गुरदीप सिंह का कहना है कि जिस युवक की पिटाई की गई, उसके नशा बेचने की सूचना उन्हें और उनके उनके साथी निहंगों को मिली थी। उनके मुताबिक, अमृतसर के एक गांव में रहने वाले किसी व्यक्ति ने उन्हें गुप्त रूप से इस संबंध में जानकारी दी थी। इसके बाद निहंगों की ओर से युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई।

गांव का नाम बताने से निहंग का इनकार

निहंग बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि यह वीडियो अमृतसर के किसी गांव का है। हालांकि, जब उनसे गांव का नाम पूछा गया तो उन्होंने यह जानकारी बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि लोग उन्हें गुप्त रूप से कई मामलों की जानकारी देते हैं। ऐसे में सूचना देने वाले लोगों की पहचान और उनसे जुड़ी कुछ जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं। उन्होंने 4 अक्टूबर को ये वीडियो इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट किया था।

निहंग गुरदीप सिंह।

निहंग गुरदीप सिंह।

नशे के खिलाफ अभियान चला रहा दशमेश तरना दल

  • नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा: निहंग गुरदीप सिंह के मुताबिक, दशमेश तरना दल की ओर से मौजूदा मुखी बाबा मेजर सिंह सोढ़ी की अगुवाई में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव-गांव जाकर सिख संगत और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

  • सामान्य जीवन जीने के लिए समझाया जा रहा: वीडियो और अन्य माध्यमों के जरिए भी लोगों को नशे की लत से बाहर निकलकर सामान्य जीवन जीने के लिए समझाया जा रहा है। जो लोग नशे की गिरफ्त से खुद बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, उनके पास जाकर उन्हें समझाया और दोबारा सामान्य जीवन में लौटने के लिए प्रेरित किया जाता है।

  • नशे की बीमारी का अंत मौत है: गुरदीप सिंह ने कहा कि नशे की बीमारी का अंत मौत है। उन्होंने नशा बेचने और नशा करने वालों को चेतावनी दी कि सुधर जाएं, नहीं तो उन्हें अपने तरीके से सुधारने का काम किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पठानकोट में तेज बारिश, पंजाब के 13 जिलों में अलर्ट:चंडीगढ़ में गरज-चमक की चेतावनी, 12 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के पठानकोट में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के …

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

CM भगवंत मान के OSD समेत 6 पर CBI ने किया केस दर्ज, केजरीवाल बोले-भाजपा बौखला चुकी है…

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

लुधियाना में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:सोने की अंगूठियां उतरवाईं, कैश-मोबाइल और सामान छीना; घर लौट रहे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक को पुरानी माधोपुरी पुली …

मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न होने का हवाला दिया, सरकारी वकील का तर्क- वह हार्डकोर गैंगस्टर

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के मोहाली में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामलों में नामजद …

चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:युवक-युवती की उम्र 19-19 साल; आधी रात को सूचना मिली, दोनों की पहचान हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन की चपेट में आकर सुसाइड कर लिया। …

पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से रचाई शादी! सच सामने आया तो उड़ गए होश, 6 लोगों पर FIR

लुधियाना, (PNL): फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और …

जालंधर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!