Saturday , June 6 2026
Breaking News

हादसे के मुआवजे पर हाई कोर्ट सख्त:बीमा कंपनी की अपील खारिज, ₹53.66 लाख मुआवजा बरकरार रहेगा

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी दोपहिया वाहन का बीमा व्यापक (पैकेज) पॉलिसी के तहत किया गया है, तो पीछे बैठे यात्री (पिलियन राइडर) का जोखिम भी बीमा कंपनी की जिम्मेदारी में शामिल होगा। इसी आधार पर अदालत ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को दिए गए 53.66 लाख रुपए के मुआवजे को बरकरार रखते हुए बीमा कंपनी की अपील खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने एक फैसले में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की अपील खारिज करते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) द्वारा मृतक के परिजनों को दिए गए 53.66 लाख रुपए के मुआवजे को बरकरार रखा है। जस्टिस सुदीप्ति शर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि वाहन व्यापक (पैकेज) बीमा पालिसी के तहत बीमित है तो उस पर सवार पिलियन राइडर (पीछे बैठा व्यक्ति) का जोखिम भी बीमा कंपनी की जिम्मेदारी के दायरे में आता है।

अब विस्तार से जानिए पूरा मामला:-

  • मोटरसाइकिल पर जीरकपुर से राजपुरा की ओर जा रहे थे: मामले के अनुसार 26 मई 2021 को मेजर सिंह अपने भाई वरिंदर सिंह की मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हुए जीरकपुर से राजपुरा की ओर जा रहे थे। जीरकपुर में लकी फर्नीचर के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को पार करते समय मोटरसाइकिल अचानक सड़क के बीच की ओर मुड़ी।

  • अज्ञात टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी: इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल रेलिंग से जा भिड़ी और मेजर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

  • साक्ष्यों के आधार पर दिया था मुआवजा: मृतक के परिजनों ने दावा किया था कि मेजर सिंह गांव दमनहेड़ी में स्नैक्स बार चलाते थे और लगभग 50 हजार रुपए प्रतिमाह कमाते थे। परिजनों ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में मुआवजे की मांग की थी। अधिकरण ने साक्ष्यों के आधार पर 53.66 लाख रुपए मुआवजा 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित देने का आदेश दिया था।

  • पालिसी केवल एक्ट पॉलिसी थी: बीमा कंपनी ने हाई कोर्ट में दलील दी कि मृतक मोटरसाइकिल पर पिलियन राइडर था और उसे तीसरा पक्ष नहीं माना जा सकता। कंपनी ने यह भी कहा कि पालिसी केवल एक्ट पॉलिसी थी, इसलिए उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती।

  • पिलियन राइडर का जोखिम पॉलिसी से बाहर था: अदालत ने पाया कि रिकार्ड पर मौजूद बीमा पालिसी पैकेज पॉलिसी थी और कंपनी ने ट्रिब्यूनल के समक्ष कभी यह साबित नहीं किया कि पिलियन राइडर का जोखिम पॉलिसी से बाहर था।

हाईकोर्ट ने सही ठहराया मुआवजा

अदालत ने यह भी माना कि दुर्घटना टैंकर और मोटरसाइकिल ड्राइवर दोनों की संयुक्त लापरवाही का परिणाम थी। बाइक ड्राइवर ने स्वयं स्वीकार किया था कि वह बिना पीछे से आ रहे ट्रैफिक की पर्याप्त जांच किए सड़क के बीच की ओर मुड़ा था। ऐसे में मृतक, जो केवल पीछे बैठा यात्री था, किसी भी प्रकार से दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नहीं था। हाईकोर्ट ने कहा कि संयुक्त लापरवाही के मामलों में पीड़ित या उसके आश्रित किसी भी एक दोषी पक्ष से पूरा मुआवजा वसूल सकते हैं। इसी आधार पर बीमा कंपनी पर डाली गई जिम्मेदारी को सही ठहराते हुए उसकी अपील खारिज कर दी गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में फैक्ट्री कारोबारी की कार जलाई, VIDEO:i20 में आए 3 नकाबपोश बदमाश, पहले रेकी की, फिर ज्वलनशील केमिकल फेंका

लुधियाना  , (PNL) :  लुधियाना में एक फैक्ट्री कारोबारी की घर के बाहर खड़ी कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!