Friday , October 2 2026
Breaking News

समय का फेर : एक साल पहले हराने के लिए और अब रिंकू को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे शीतल अंगुराल, ऐसा क्या हुआ कि दोनों की दुश्मनी दोस्ती में बदली, पढ़ें पूरी स्टोरी

संदीप साही

जालंधर, (PNL) : कैसी काया-कैसी माया, वक़्त जो बदला-बदला साया, परिवर्तन के इस फेर-बदल में, कण-कण बदला-जन-जन बदला। जालंधर की सियासत में दो बड़े दुश्मन सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों की दुश्मनी दोस्ती में बदल गई और दोनों एक होकर पार्टी भी छोड़ गए और नई पार्टी ज्वाइन भी कर गए। समय का ऐसा क्या फेर चला कि जिस रिंकू को हराने के लिए शीतल अंगुराल ने एक साल पहले अंदरखाते पूरा जोर लगाया था, आज उसी रिंकू को जिताने के लिए सरेआम जोर लगा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कैसे बदले इनके रिश्तों के समीकरण।

वेस्ट से विधायक शीतल अंगुराल पहले भारतीय जनता पार्टी में होते थे। 2007 से लेकर 2017 तक बीजेपी की अकाली दल के साथ गठबंधन में सरकार रही। तब शीतल कैबिनेट मंत्री चूनी लाल भगत के बेहद करीबी थे, लेकिन इसी बीच वह तब के केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के नजदीकियों में आ गए। 10 साल तक शीतल ने वेस्ट में अपना दबदबा रखा। सुशील रिंकू तब कांग्रेसी पार्षद थे। इनकी दुश्मनी लंबे समय से चली आ रही थी।

2017 में कांग्रेस की सरकार आ गई और सुशील रिंकू वेस्ट से विधायक बन गए। करीब पांच साल के दौरान शीतल, उनके भाई राजन और समर्थकों पर कई केस दर्ज हुए। शीतल ने सभी केसों का आरोप रिंकू पर ही लगाया था कि विधायक के दबाव में पर्चे दर्ज हुए। 2022 के चुनाव में शीतल ने बीजेपी का दामन छोड़कर आप ज्वाइन कर ली। आप ने उन्हें वेस्ट से टिकट दी और शीतल रिंकू को हराकर विधायक बन गए। करीब सवा साल तक शीतल की आम आदमी पार्टी में सैटिंग बढ़िया रही।

फिर एक दिन जालंधर के मौजूदा सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया और उप-चुनाव में रिंकू ने आप ज्वाइन कर ली। शीतल इस बात को लेकर काफी खफा हुए, लेकिन पार्टी के आगे वह कुछ नहीं कर सकते थे। शीतल रिंकू के साथ सरेआम तो चल रहे थे, मगर रिंकू को हराने के लिए शीतल ने अंदरखाते पूरा जोर लगाया। इस बात की रिपोर्ट पार्टी को भी हो गई। उसके बाद शीतल के सबसे पहले सिक्योरिटी घटा दी गई। करीब दो महीने तक रिंकू की पार्टी में पकड़ मजबूत हो गई। इन दोनों की बोलचाल कम ही थी।

साल 2024 में रिंकू और शीतल के बीच बातचीत शुरू होने लगी। रिंकू और शीतल को अफरशाही बेवकूफ बना रही थी। शीतल कोई काम कहते तो अफसर ये कहकर टाल देते कि रिंकू ने मना किया हुआ है और जब रिंकू कोई काम कहते तो अफसर शीतल का नाम ले देते। ये सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। फिर एक दिन दोनों साथ बैठे और अफसरों को फोन लगा लिया। वह दोनों हैरान तब हुए, जब इन्हें पता चल गया कि अफसरशाही इनकी दुश्मनी का फायदा उठा रही। इसी तरह वेस्ट हलके के लोग भी इनके साथ डबल स्टैंडर्ड चल रहे थे।

उसके बाद दोनों ने आपसी दूरियां खत्म कर ली। ये दोनों ही पार्टी से नाराज चल रहे थे, जिसके चलते दोनों ने एक साथ पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। शहर के लोगों के लिए दोनों का एक साथ पार्टी छोड़ना हैरान करने वाला था। दोनों को बीजेपी ने चुनाव के बाद बड़े पद देने का वादा किया है। अब फिलहाल दोनों भाजपा में है। रिंकू को पार्टी ने जालंधर से टिकट दी है। शीतल रिंकू को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। दोनों में संधि इस बात को लेकर भी हुई है कि वेस्ट के उप-चुनाव में रिंकू भी शीतल की पूरी मदद करेंगे। फिलहाल अभी शीतल का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि रिंकू क्या जालंधर सीट से बाजी मार सकेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!