जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़ की माता जी का निधन
Punjab News Live -PNL
October 2, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : शहर के प्रतिष्ठित तलवाड़ परिवार पर शुक्रवार सुबह उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब सुनील तलवाड़ और संजीव तलवाड़ की माता श्रीमती कृष्णा तलवाड़ का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रीमती कृष्णा तलवाड़, स्वर्गीय ओम प्रकाश तलवाड़ की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र सुनील तलवाड़ और संजीव तलवाड़ ने साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी माता इस संसार को अलविदा कहकर प्रभु चरणों में विलीन हो गई हैं।
परिवार के अनुसार, श्रीमती कृष्णा तलवाड़ की अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 1 बजे तलवाड़ निवास से रवाना होगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सुनील तलवाड़ जालंधर से संबंधित डेरा राधा स्वामी (ब्यास) के जोनल सचिव हैं जबकि संजीव तलवाड़ जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन (JETWA) के चेयरमैन हैं।
कृष्णा तलवाड़ के निधन पर शहर की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने तलवाड़ परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। फगवाड़ा गेट मार्केट के पूर्व प्रधान जॉय मलिक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।