Thursday , October 1 2026
Breaking News

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के रजिस्ट्रेशन को विवाद खड़ा हो गया है। विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने चुनाव आयोग पर पार्टी का रजिस्ट्रेशन जानबूझकर रोकने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि

पार्टी ने सभी शर्तें पूरी कर ली हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें चुनाव चिह्न नहीं दिया जा रहा है। अब चाहे पार्टी को मान्यता मिले या न मिले, लेकिन हमारे उम्मीदवार हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी में पहले से 2 सांसद और 10 MLA काम कर रहे हैं।

गुरुवार को अयाली ने वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पार्टी ने हाईकोर्ट का रुख किया है। जरूरत पड़ने पर वे सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। आने वाले दिनों में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर या चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना भी दिया जाएगा।

अब विस्तार से पढ़िए अयाली ने क्या कहा…

  • पार्टी रजिस्ट्रेशन की फाइल चुनाव आयोग के पास: अयाली ने कहा कि पार्टी रजिस्ट्रेशन की फाइल चुनाव आयोग के पास गई हुई है। पार्टी ने सभी शर्तें पूरी कर दी हैं, लेकिन काफी लंबे समय से प्रक्रिया रोकी गई है। पब्लिकेशन फाइनल स्टेज पर थी, जिसके बाद चुनाव चिह्न मिलना था। चुनाव आयोग जानबूझकर रजिस्ट्रेशन रोक रहा है।

  • ऐसी कोई गतिविधि नहीं, जो संविधान के दायरे में नहीं: अयाली ने EC पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में पहले से 2 सांसद और 10 MLA काम कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन से देश की सुरक्षा को खतरा होने की बात कही जा रही है, लेकिन जब से जत्थेबंदी बनी है, तब से ऐसी कोई गतिविधि नहीं हुई जो संविधान के दायरे में नहीं हो।

  • पार्टी को लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा: अयाली ने दावा किया कि पार्टी को लोगों का बड़ा समर्थन मिल रहा है। इसी वजह से विरोधी पार्टियों को खतरा महसूस हो रहा है। उनके मुताबिक, राजनीतिक तौर पर इस बढ़ते जनसमर्थन को रोकने के लिए रजिस्ट्रेशन में देरी की जा रही है।

  • सभी उम्मीदवार आजाद तौर पर चुनाव लड़ेंगे: अयाली ने कहा कि पार्टी ने पहले भी आजाद चुनाव लड़े हैं। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं भी होगा तो उनके सभी उम्मीदवार आजाद तौर पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की देरी के विरोध में पार्टी हाईकोर्ट गई है और उन्हें अदालत से इंसाफ की उम्मीद है।

  • पार्टी के साथ हमेशा भेदभाव हुआ: अयाली ने कहा कि पार्टी के साथ हमेशा भेदभाव हुआ है। उन्होंने चंडीगढ़, बंदी सिंखों की रिहाई जैसे पंजाब के मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में पंजाब के साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA और उन्हें असम की जेल में रखे जाने का भी जिक्र किया।

  • सिखों में केंद्र सरकार के प्रति रोष: उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से सिखों में केंद्र सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने दावा किया कि आजकल आसानी से पार्टियों का रजिस्ट्रेशन हो जाता है, लेकिन जिस पार्टी के पास 2 सांसद, विधायक और लोगों का बड़ा आधार है, उसे रोका जा रहा है।

  • आपसी शांति और भाईचारा कायम रखना एजेंडा: अयाली ने कहा कि पार्टी का एजेंडा पंजाब से नशा खत्म करना और हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी में आपसी शांति और भाईचारा कायम रखना है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के पास रजिस्ट्रेशन रोकने की कोई ठोस दलील नहीं है।

  • रजिस्ट्रेशन रोकने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा: अयाली ने कहा कि पार्टी को अदालतों पर पूरा भरोसा है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। चुनाव हर हाल में लड़ने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास और भी विकल्प हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह रजिस्ट्रेशन रोकने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है।

  • जून 2026 में हाईकोर्ट पहुंची पार्टी

    पार्टी ने जनवरी 2025 में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन इस पर कोई फैसला नहीं हुआ। इसके बाद जून 2026 में पार्टी ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया। पार्टी की ओर से वकील मीनाक्षी अरोड़ा ने कोर्ट से चुनाव आयोग को नवंबर के अंत तक आवेदन पर फैसला लेने का निर्देश देने की मांग की थी।

    उन्होंने कहा था कि अगर मंजूरी मिल जाती है, तो हमें दिसंबर तक चुनाव चिह्न हासिल करना होगा। हालांकि, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को सुने बिना कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया था।

    अमृतपाल अप्रैल 2023 से जेल में बंद

    अमृतपाल सिंह ने खुद को खालिस्तानी अलगाववादी नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले की शैली में पेश किया था। उन्हें अप्रैल 2023 में गिरफ्तार किया गया था। इसके दो महीने बाद उनके समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था और अपने साथियों की रिहाई के लिए पुलिस से भिड़ गए थे।

    अमृतपाल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लेकर पंजाब से दूर असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा गया था। उनकी NSA के तहत हिरासत 22 अप्रैल 2026 को खत्म हो गई थी। इसके बाद उन्हें अजनाला पुलिस थाने पर हमले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। वह अभी भी डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!