Wednesday , August 26 2026
Breaking News

मोहाली की यूनिवर्सिटी में लेडी प्रोफेसर के अश्लील VIDEO:स्टूडेंट ने वायरल किए, लव लेटर भेजा, तेजाब डालकर चेहरा जलाने की धमकी, सस्पेंड किया

मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक स्टूडेंट ने इतना प्रताड़ित किया कि स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी से सस्पेंड करना पड़ा। स्टूडेंट पर आरोप इतने ज्यादा थे कि वह अपनी मां के साथ आकर प्रोफेसर से मांफी मांगता रहा, फिर भी उसे माफी नहीं मिली।आरोप है कि छात्र ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर को लव लेटर दिया। बाद में तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दी। मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी ईमेल भेजे और प्रोफेसर की अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी छात्र रजित के खिलाफ बुधवार को IT एक्ट की धारा 67A व 66E और धारा 78(1), 75, 351(2) व 304 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है इस मामले में जांच की जा रही है।

इस मामले में थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज हुआ है।

इस मामले में थाना सिटी खरड़ में केस दर्ज हुआ है।

महिला प्रोफेसर ने पुलिस को ये जानकारी दी

  • स्टाफ रूम और रास्तों में खड़ा रहता था छात्र: पुलिस को दिए बयान में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि वह करीब 6 वर्षों से यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जनवरी से मई 2025 के दौरान वह सेक्शन-105 में BECSE AI/ML की कक्षा पढ़ाती थीं। यहां रजित भी छात्र था। प्रोफेसर के मुताबिक, विभाग बदलने के बाद भी रजित स्टाफ रूम, कक्षाओं और उनके आने-जाने के रास्तों में दिखाई देता था।

  • पूछताछ में रजित ने पत्र लिखने की बात स्वीकारी: 12 फरवरी 2026 को रजित ने स्टाफ रूम में प्रोफेसर की टेबल पर एक लेटर रखा, जिसमें उसने उसके लिए प्यार का इजहार किया था। सीसीटीवी से उसके पत्र रखने की पुष्टि होने के बाद प्रोफेसर ने DSW विभाग में शिकायत की। पूछताछ में रजित ने पत्र लिखने की बात स्वीकार कर माफी मांगी।

  • DSW विभाग में उसके अभिभावकों को बुलाया गया: इसके बाद उसने प्रोफेसर की प्रोफेशनल ईमेल आईडी पर भी संदेश भेजकर शिकायत वापस लेने और बातचीत करने का आग्रह किया। रजित लिखित माफीनामा लेकर प्रोफेसर की कक्षा में पहुंचा, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। DSW विभाग में उसके अभिभावकों को बुलाया गया।

  • मां के साथ कई बार स्टाफ रूम आया, माफी मांगी: जांच के बाद रजित को 21 फरवरी को सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद भी वह अपनी मां के साथ कई बार स्टाफ रूम आया और माफी मांगता रहा। एक बार बाहर निकाले जाने के दौरान उसने कथित तौर पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने कहा कि वह कभी भी उस पर तेजाब डालकर चेहरा खराब कर देगा।

  • प्रोफेसरों से आईडी-पासवर्ड मांगने शुरू किए: शिकायत के मुताबिक, बाद में रजित ने यूनिवर्सिटी के नाम से फर्जी ईमेल बनाकर प्रोफेसरों से आईडी-पासवर्ड मांगने शुरू किए। एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की ओर से पासवर्ड शेयर किए जाने के बाद उसने पीड़िता की ID से स्टूडेंट्स को पीड़िता के नाम से आपत्तिजनक मैसेज भेजे और अश्लील तस्वीरें व वीडियो अटैच किए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिरोजपुर: सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल, 44.5 किलोग्राम हेरोइन और 3 किलोग्राम आईईसी नशीले पदार्थ बरामद

फिरोजपुर , (PNL) : सुरक्षा एजेंसियों ने फिरोजपुर में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी …

सांसद धर्मवीर गांधी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है

पटियाला , (PNL) : सनातन सेवा समिति (मालवा जोन) ने पटियाला से कांग्रेस के लोकसभा सांसद …

चंडीगढ़ में चीनी का लंगर:कांग्रेस नेता बांटकर विरोध जताएंगे; अध्यक्ष बोले- BJP सरकार आने के बाद लगातार महंगाई बढ़ रही

चंडीगढ़ , (PNL) : देश में चीनी के दाम अचानक बढ़ने के विरोध में चंडीगढ़ कांग्रेस …

अमृतसर में 29 अगस्त को MTB साइकिलिंग प्रतियोगिता:4 जिलों के साइकिलिस्ट लेंगे हिस्सा, रजिस्ट्रेशन जरूरी; फेसबुक से डाउनलोड करें फॉर्म

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 29 अगस्त को जिला स्तरीय माउंटेन टेरेन बाइक (MTB) साइक्लिंग …

लुधियाना से लापता 3 युवक राजस्थान में मिले:फ्री फायर की दीवानगी में घर से निकले, गेम से बने दोस्तों से मिलने की योजना बनाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना और माछीवाड़ा साहिब के तीन युवक अपराध, अपहरण या बंधक बनाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!