Tuesday , November 10 2026
Breaking News

पंजाब में बैंक के साथ ही हो गई ठगी, नकली सोना देकर ज्वेलर ने बैंक से दिलवाया लाखों का लोन, केस दर्ज

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के होशियारपुर से आ रही है। होशियारपुर के एक ज्वेलर ने नकली सोना गिरवी रखवाकर दो लोगों को बैंक से करीब 15 लाख रुपए का लोन दिलवा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन लेने वाले ग्राहकों ने बैंक को न तो पैसे लौटाए और न ही किश्तें भरी। बैंक ने सोने की जांच करवाई तो वह ही नकली निकला। पुलिस ने विनोद कुमार वर्मा मार्फत विनोद ज्वेलर शीश महल बाजार नजदीक भीलों दी हट्टी होशियारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में बलविंदर कुमार मैनेजर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एडीबी ब्रांच नजदीक बस स्टैंड होशियारपुर ने बताया कि विनोद कुमार पिछले लंबे समय से उक्त ब्रांच में ग्राहक लाकर सोने के बदले बैंक से कर्ज दिलाने का काम करता था।

इसी दौरान आरोपी विनोद कुमार 2019-20 में राजन शर्मा निवासी मकान नंबर बी-603 मरवाहा मोहल्ला को लेकर बैंक आया, जिसके पास कुछ सोना था। उसने कहा कि वह सोना गिरवी रखकर काम करने के लिए कर्ज लेना चाहता है। बैंक कर्मचारियों की तरफ से विनोद कुमार के सोने की जांच कराई तो उसने अपनी रिपोर्ट में सोने शुद्ध खरा होने की बात बताई, जिसके विश्वास पर बैंक ने राजन शर्मा को सोना गिरवी रख कर सात लाख 89 हजार रुपये कर्ज के रुप में दे दिए। मगर उसके कफी समय बाद जब राजन शर्मा ने बैंक को कर्ज की एक भी किश्त नहीं दी तो बैंक ने नोटिस भी निकाला। मगर राजन शर्मा ने विनोद कुमार के कहने पर नोटिस को भी गंभीरता से नहीं लिया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

उसी दौरान बैंक के उच्च अधिकारियों ने बैंक में रखे सोने की जांच के आदेश दिए तो विनोद कुमार की तरफ से जांच किया सोना, जिसको राजन शर्मा ने बैंक में रख कर ब्याज पर पैसे लिये थे। वह सारा सोना नकली निकला। इस पर पुलिस ने विनोद शर्मा को बैंक से धोखाधड़ी करने के आरोपित करार दिया। पुलिस ने बलविंदर सिंह के बयान पर विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

कार्रवाई की गई शुरू

दूसरा मामला-इसी प्रकार विनोद कुमार ने स्टेट बैंक आफ इंडिया की ब्रांच एडीबी नजदीक बस स्टैंड होशियारपुर में सतपाल सिंह निवासी बी-15 न्यु हरिनगर को साथ लेकर बैंक में जाली सोना गिरवी रख कर सात लाख 19 हजार रुपये का कर्ज दिलाया था। जिसके चलते सारा सोना नकली पाया गया। जिस पर पुलिस ने बैंक मैनेजर बलविंदर कुमार के बयान पर विनोद कुमार वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!