नूरमहल छिंज मेले में पैसों के हिसाब को लेकर विवाद:चेयरमैन और अध्यक्ष में झड़प, गाली-गलौज तक पहुंची बात
Punjab News Live -PNL
September 21, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब
जालंधर , (PNL) : नकोदर के नूरमहल में छिंज कमेटी के चेयरमैन और अध्यक्ष के बीच पैसों के हिसाब-किताब को लेकर झड़प हो गई। विवाद लोगों से उगाही गई रकम में कथित घोटाले के आरोप को लेकर शुरू हुआ। बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज तक पहुंच गई।कमेटी के कैशियर ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष द्वारा इकट्ठा किया गया कैश किसी भी खर्च में नहीं दिखाया जाता। इस साल पहले इनाम में दी जाने वाली ऑल्टो कार के स्पॉन्सर से अध्यक्ष ने करीब 5 लाख रुपए लिए। इसमें से जीतने वाले को सिर्फ 2 लाख रुपए दिए गए, जबकि बाकी 3 लाख रुपए कहां गए, इसका हिसाब नहीं दिया गया।बता दें कि छिंज कमेटी नूरमहल पहले भी सवालों के घेरे में रही है। लोगों का कहना है कि कुश्ती प्रतियोगिता (छिंज) के सभी इनाम लोगों द्वारा स्पॉन्सर किए जाते हैं। ऐसे में दानदाताओं से इकट्ठा की गई राशि कहां खर्च होती है, इसका हिसाब नहीं मिलता।
बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज तक पहुंच गई।
कैशियर का आरोप- उगाही के लिए करते हैं पुरानी रसीदों का इस्तेमाल कैशियर ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष लोगों से पैसे इकट्ठा करने के लिए पुरानी रसीदों की कॉपी इस्तेमाल करते हैं। इनका कमेटी के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी मुद्दे पर रविवार को छिंज मैदान में अध्यक्ष और चेयरमैन आमने-सामने आ गए। उनकी बातचीत गाली-गलौज तक पहुंच गई।
चेयरमैन बोले- छिंज को धंधा बनाना बर्दाश्त नहीं करेंगे चेयरमैन सुरिंदर शर्मा ने कहा कि प्रधान ने लखदाता के नाम पर हो रहे इस खेल को धंधा बना लिया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रधान को हटाने की मांग की। लोगों ने सरकार से मांग की है कि कमेटी से लोगों की मेहनत के पैसे का हिसाब लिया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। प्रधान ने चेयरमैन को गालियां दीं। वहां मौजूद लोगों ने इस पर आपत्ति जताई, क्योंकि चेयरमैन कमेटी के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नागरिक हैं।