कपूरथला में ट्रक और बाइक की टक्कर: बाप-बेटे की मौत, मां गंभीर घायल; अस्पताल पहुंची PCR टीम ने जालंधर पुलिस को दी सूचना
Punjab News Live -PNL
September 21, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : कपूरथला-जालंधर रोड पर गांव अठोला के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात गौरी निवासी बिहार, हाल निवासी गांव अठोला अपने पति कैलाश (40) और पांच साल के बेटे लवकुश के साथ बाइक पर कपूरथला से गांव अठोला जा रही थीं। जब वे गांव के पास जालंधर रोड पर पहुंचे तो उनकी बाइक की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
मृतक कैलाश का शव।
5 साल के बेटे की मौके पर ही मौत टक्कर इतनी तेज थी कि पांच साल के लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश और उनकी पत्नी गौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जशन ने जांच के बाद कैलाश को मृत घोषित कर दिया। गौरी का इलाज अभी जारी है।पीसीआर टीम भी सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची घटना की सूचना मिलने पर पीसीआर टीम भी सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंची। पीसीआर इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी जालंधर के संबंधित थाने को दे दी गई है। पुलिस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है। मृतक कैलाश के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया गया है।