Friday , September 11 2026
Breaking News

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि “हम जिस तरह से अपनी जिंदगी जीते हैं और अपने परिवार के बच्चों को जो सीख देते हैं. ये वही सिद्धांत हैं जिनकी वजह से मुझे आज सफलता, समाज में सम्मान, रुतबा, दौलत और शोहरत मिली है. उन्होंने कहा कि मैं दूसरे लोगों के बच्चों के लिए भी उन्हीं सिद्धांतों की वकालत करती हूं. ऐसा नहीं है कि मेरे अपने परिवार के लिए नियम अलग हैं और बाकी लोगों के बच्चों के लिए अलग. मैं अपने घर के बेटे-बेटियों से भी वही बातें कहती हूं जो कैमरे पर कहती हूं. अगर आपको इस पर कोई आपत्ति है, तो आप जो चाहें करें और देखें कि जिंदगी में आप कहां पहुंचते हैं.

उन्होंने बताया कि मैंने बस वही बातें बताई हैं जो मेरे लिए काम आईं. हो सकता है कि किसी और के लिए कुछ और चीजें काम आई हों, लेकिन मैं उनके अनुभवों के बारे में बात नहीं कर सकती. इसलिए, अगर ये बातें आपको सही लगती हैं, तो इन्हें अपनाएं, अगर नहीं, तो आपको जो सही लगे, वही करें.”

कंगना ने क्या दिया था बयान?

खुद को “कॉकरोच” कहने वाले प्रदर्शनकारियों का जिक्र करते हुए कंगना ने कहा, “भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों का देश है, जो शालीनता और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं. आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते और बर्ताव भी करते हैं. इसमें कोई विरोधाभास या उलटफेर नहीं है, बस आप दुनिया के सामने अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती ही पेश कर रहे हैं.

इन रील्स को देखकर मैं परेशान हो गई हूं. मुझे अब ठीक होने और डिजिटल डिटॉक्स की जरूरत है.” एक और विवादित टिप्पणी में, कंगना ने अपना गुस्सा उन “हिंदू महिलाओं” पर निकाला जो विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!