Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर में नशा तस्करों पर एक्शन:पुलिस ने 20 को पकड़ा, पिस्तौल-हेरोइन समेत इंजेक्शन बरामद; नकोदर में चला ऑपरेशन CASO

जालंधर  , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सब-डिवीजन नकोदर में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 17 FIR दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान हेरोइन, नशीली गोलियां, इंजेक्शन, शराब, एक .32 बोर पिस्तौल, कारतूस, कैश और एक आई-20 कार बरामद की गई। यह विशेष ऑपरेशन सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जालंधर ग्रामीण स. हरविंदर सिंह विर्क की अगुवाई में चलाया गया। इसमें नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और ट्रैफिक डीएसपी मनजीत सिंह भी शामिल रहे। ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने नकोदर सब-डिवीजन के नशा प्रभावित इलाकों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, खाली पड़े मकानों और सुनसान जगहों की गहनता से तलाशी ली। साथ ही संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया गया और सड़कों पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।

चेकिंग करते हुए पुलिसकर्मी।

6 FIR दर्ज कर 7 आरोपियों को पकड़ा पुलिस कार्रवाई का ब्योरा देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि नकोदर के विभिन्न थानों में कार्रवाई की गई। थाना सदर नकोदर में 6 FIR दर्ज कर 7 आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं, थाना सिटी नकोदर में 6 FIR दर्ज कर 8 आरोपियों और थाना नूरमहल में 4 FIR दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इस तरह एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 एफआईआर में 19 आरोपियों और आबकारी एक्ट के तहत 1 एफआईआर दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कुल मिलाकर 17 मुकदमों में 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने 308.15 ग्राम हेरोइन बरामद की पुलिस को 308.15 ग्राम हेरोइन, 443 नशीली गोलियां, 53 बिना लेबल वाले इंजेक्शन और एक किलोग्राम भुक्की (चूरा पोस्त) मिली है। इसके अलावा 22 बोतल अवैध शराब, एक .32 बोर पिस्तौल, दो मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, 41,000 रुपए की ड्रग मनी और एक आई-20 कार भी जब्त की गई है।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर पहुंचे CM मान-कुछ देर में करेंगे संबोधित:फिल्लौर में SSPs, DC से भी मिलेंगे, नशा रोकने पर प्लानिंग

जालंधर , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान आज जालंधर में हैं। कुछ ही …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!