Wednesday , July 22 2026
Breaking News

जालंधर में दो दोस्तों पर हथियारों-ईंटों से हमला:खेतों में छिपकर जान बचाई, बदमाश बाइक लेकर फरार; फोटो शूट कराकर लौट रहे थे

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर में वडाला चौक के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों युवकों को अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर खेतों की ओर भागना पड़ा। हमलावरों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाने पर उनकी बाइक छीनकर फरार हो गए।इस हमले में ईंट लगने से एक युवक के पैर में गंभीर सूजन आ गई है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह न्यू दशमेश नगर (मेयर फौजी टेंट हाउस के पास) का रहने वाला है। वह अपने एक दोस्त के साथ चिट्ठी गांव घूमने और फोटो शूट कराने के लिए गया था। दिनभर घूमने के बाद जब दोनों दोस्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ यह खौफनाक वारदात हुई। इसी दौरान तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

युवक के मुताबिक, जैसे ही वे वडाला चौक के पास पहुंचे अचानक चार-पांच लड़कों ने उन्हें घेर लिया। उन सभी के हाथों में तेजधार हथियार थे। बदमाशों ने आते ही उन पर हथियारों से हमला करने की कोशिश की और उन्हें डराने-धमकाने लगे। अचानक हुए इस हमले से दोनों दोस्त बेहद डर गए।बदमाशों को अपनी तरफ बढ़ता देख युवकों ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत अपनी मोटरसाइकिल वहीं सड़क पर छोड़ दी। वे अपनी जान बचाने के लिए पास के खेतों की तरफ भागने लगे। हमलावर भी उनके पीछे-पीछे खेतों तक आ गए। गनीमत रही कि अंधेरे या खेतों की ओट के कारण पीड़ित युवक बदमाशों के हाथ नहीं आए।

मामले की जानकारी देता युवक।

मामले की जानकारी देता युवक।

जब बदमाश युवकों को नहीं पकड़ पाए, तो वे सड़क पर वापस आए और पीड़ितों की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इस दौरान भागते समय आरोपियों ने उन पर ईंटें भी फेंकी। एक ईंट लगने से एक युवक के पैर में गंभीर चोट आई है और सूजन आ गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फिल्लौर में चलती रोडवेज का टायर फटा:सवारी की टांग टूटी, कई को लगी चोट, ड्राइवर बोला- अधिकारियों को बताने पर भी टायर नहीं बदला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लौर में सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव भटियां के पास मंगलवार …

पठानकोट में ओवरस्पीड बस ने 4 को कुचला:2 की मौत, गुस्साए लोगों ने बस फूंकी; जालंधर से जम्मू जा रही थी

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने …

चंडीगढ़ में BJP ऑफिस का घेराव करने पहुंचे किसान:पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका, धक्का-मुक्की हुई; अमेरिका-भारत FTA के विरोध में हुए उग्र

चंडीगढ़ , (PNL) : अमेरिका-भारत मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के …

लुधियाना में किसानों ने 3 टोल प्लाजा किए फ्री:इंटरनेट बंद, लोगों के नंबर लिए जा रहे; भारत-अमेरिका FTA का जता रहे विरोध

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और मांगों को लेकर प्रदर्शन …

जालंधर में बारिश से तापमान में गिरावट:मौसम विभाग का अर्लट, भारी बारिश की चेतावनी , मौसम हुआ सुहावना

जालंधर , (PNL) : जालंधर समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में देर रात से हो रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!