Monday , June 1 2026
Breaking News

जालंधर के 82 टीचर्स की सैलरी रोकने का नोटिस:जनगणना सर्वे से गैर हाजिर रहे, इलेक्शन तहसीलदार आफिस पहुंच कारण बताने को कहा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के 82 सरकारी शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने जनगणना कार्य में शामिल न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जनगणना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण की गई है। जिला शिक्षा विभाग ने सभी गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं। नोटिस में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के संबंधित शिक्षक स्कूलों में भी उपस्थित नहीं होंगे। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने पर जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें तीन साल तक की कैद और 1,000 रुपए तक का जुर्माना शामिल है।

विभाग के अनुसार, इन शिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने और सर्वे किट, पहचान पत्र व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बावजूद आवंटित घरों का सर्वेक्षण कार्य शुरू नहीं किया।

जनगणना सर्वे से गैर हाजिर रहने वाले टीचर्स को भेजा गया नोटिस।

जनगणना सर्वे से गैर हाजिर रहने वाले टीचर्स को भेजा गया नोटिस।

किसी भी टीचर ने अपनी प्रगति रिपोर्ट नहीं दी

नोटिस के अनुसार प्रत्येक शिक्षक को सर्वेक्षण के लिए एक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) आवंटित किया गया था। जिन शिक्षकों को नोटिस दिया गया है, उनमें से किसी ने भी प्रगति रिपोर्ट सबमिट नहीं की। इस नोटिस में शिक्षकों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

नोटिस में आगे कहा गया है कि यदि शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाते हैं, तो जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11(1)(क) के तहत एक्शन लिया जाएगा।

इन टीचर्स को दिया गया नोटिस

मोनिका, किरण बाला, गुरप्रीत कौर सैनी, सुनीता रानी, मनजीत कौर, निधि गुप्ता, नीतू हंस, रजनी, आशा रानी, रेनू बाला, मनमीत कौर, सिमरन, कुलविंदर कौर, सतनाम सिंह, राजिंदर कुमार, परमजीत कौर, निशा, दीपिका, सवर्ण कौर, आनंद मोहन, मनिता दुग्गल, गौरी सोनी, रजनी, अनु, निधि, सुखमनदीप कौर, सुखविंदर सिंह, सरबजीत कौर, मीना, गुरप्रीत कौर, ललित कुमार, राजदीप कौर, हरजिंदर कौर, इंदरजीत कौर, शरनदीप कौर, हेमा रानी, रीमा अरोड़ा, मनदीप कौर, रीता, योगिता सचदेवा, तृप्ता रानी, रीना, परवीन रानी, संतोष कुमारी, विजय कुमारी, राजिंदर कौर, अमरदीप कौर, नेहा छाबड़ा, मनदीप कौर, कुलविंदर कौर मल्होत्रा, वरिंदर सिंह ग्रोवर, गायत्री मोगला, अशोक कुमार, गुरविंदर कौर, पलविंदर कौर, अमन दीप, नरेश कुमार, अनामिका चौधरी, हरदीप कौर, ऊषा रानी, सोनू जोशी, सुनीता बत्ता, सुनील कुमार, हीरा लाल, दलजीत कौर, मनिंदर कौर, निधि अरोड़ा, नीलम, गुरप्रीत कौर, पूनम राजपाल, अमनप्रीत कौर, रमनदीप कौर, राजेश कुमार, हरदीप कौर, बलजीत कौर, हरमेद कुमार, रमन मेहरा, मनजीत कौर, जोगिंदर पाल बांगड़, रोहित कुमार, दीक्षा और ज्योति महोत्रा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में दो दोस्तों पर हथियारों-ईंटों से हमला:खेतों में छिपकर जान बचाई, बदमाश बाइक लेकर फरार; फोटो शूट कराकर लौट रहे थे

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर में वडाला चौक के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!