Tuesday , September 22 2026
Breaking News

जालंधर में 3 ठिकानों पर एक्साइज विभाग की रेड:टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, अमान्य होलोग्राम वाली बीयर बरामद; स्टॉक जांच में खुली गड़बड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए एक्साइज विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वेस्ट की असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल की अगुवाई में टीम ने सोमवार को शहर के तीन अलग-अलग ठिकानों पर अचानक दबिश दी। इस जांच अभियान के दौरान एक प्रमुख हॉस्पिटैलिटी प्रतिष्ठान में कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं, जहां अमान्य होलोग्राम वाली बीयर और अन्य राज्यों की पुरानी बोतलें बरामद की गईं। विभाग ने मौके पर बयान दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य दो स्थानों पर भी स्टॉक और दस्तावेजों की सघन जांच की गई।

वेस्ट जोन की असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर डॉ. हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशानिर्देशों पर एक्साइज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सुमंत माही, इंद्रबीर सिंह और एक्साइज पुलिस स्टाफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से शहर के तीन संदिग्ध और प्रमुख व्यावसायिक परिसरों में छापेमारी कर गहनता से जांच-पड़ताल की।

जांच के दौरान बरामद अमान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें।

जांच के दौरान बरामद अमान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें।

होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें रखी हुई थीं सबसे पहले टीम J.P. Hospitality पहुंची। एक्साइज अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर की जांच की, तो वह अधूरा पाया गया। फिर पूरे परिसर की तलाशी ली गई। वहां अमान्य होलोग्राम वाली बीयर की बोतलें रखी हुई थीं। परिसर से पंजाब के बाहर के राज्यों की इस्तेमाल की हुई शराब की खाली और पुरानी बोतलें भी बरामद हुईं। टीम ने तुरंत संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के बयान दर्ज किए और आबकारी नियमों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

रजिस्टर और अन्य दस्तावेज पूरी तरह से दुरुस्त इसके बाद एक्साइज टीम ने Blessed and Dressed नामक प्रतिष्ठान पर निरीक्षण के लिए दबिश दी। यहां टीम ने भौतिक स्टॉक का मिलान आधिकारिक स्टॉक रजिस्टर से किया। जांच में पाया गया कि रजिस्टर में दर्ज आंकड़े और मौके पर मौजूद शराब का स्टॉक पूरी तरह से मेल खा रहा था। इसके अलावा, परिसर में पंजाब के बाहर किसी अन्य राज्य की शराब की कोई मौजूदगी नहीं पाई गई। यहां का स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेज पूरी तरह से दुरुस्त पाए गए।

आगे भी जारी रहेगा ऐसा अभियान अंत में टीम जांच के लिए Para Foods पहुंची। निरीक्षण के दौरान जब अधिकारियों ने मैनेजर से ड्राफ्ट बीयर से संबंधित रजिस्टर दिखाने को कहा, तो वह पेश नहीं कर सका। जब टीम ने उपलब्ध स्टॉक रजिस्टर के माध्यम से इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) के स्टॉक की जांच की, तो वह भौतिक रूप से बिल्कुल सही और नियमों के अनुकूल पाया गया। एक्साइज विभाग का कहना है कि शहर में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर का व्यक्ति केन्या में किडनैपर्स से छुड़ाया:PAK के खान बाबा गैंग ने VIDEO बना मांगी थी फिरौती; घर आते ही बेटी को गोद में उठा रोया

जालंधर  , (PNL) : अफ्रीकी देश केन्या में पाकिस्तान और केन्या के किडनैपर्स के चंगुल में …

लुधियाना में निहंग बाणा पहनकर दुकान में चोरी:वीडियो सामने आते ही पकड़ा गया, निहंगों ने की पिटाई; शस्त्र वापस लिए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में निहंग बाणा पहनकर कथित तौर पर चोरी करने वाले एक …

अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट गाड़ी को पेट्रोल-डीजल बंद:CP के आदेश- पंप पर बोर्ड लगा होना चाहिए, नियम तोड़े तो कार्रवाई होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल और …

जालंधर के अस्पताल में 7 साल के बच्चे की मौत:परिजन बोले- मिलने नहीं दिया, धक्का-मुक्की की; छत से गिरने पर कराया था भर्ती

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कपूरथला चौक स्थित सत्यम अस्पताल में एक सात वर्षीय बच्चे …

नकोदर के पूर्व सब-पोस्ट मास्टर को डेढ़ साल जेल:ED जालंधर ने जांच में दोषी पाया, फर्जी सेविंग अकाउंट खोले; ₹8.48 करोड़ का गबन

जालंधर , (PNL) : जालंधर ED ने 8 साल चली जांच के बाद नकोदर के …

जालंधर में नशा तस्करों पर एक्शन:पुलिस ने 20 को पकड़ा, पिस्तौल-हेरोइन समेत इंजेक्शन बरामद; नकोदर में चला ऑपरेशन CASO

जालंधर  , (PNL) : जालंधर ग्रामीण पुलिस ने युद्ध नशों के विरुद्ध अभियान के तहत सब-डिवीजन …

लुधियाना में 70 वर्षीय प्रॉपर्टी कारोबारी की होटल के कमरे में मिली लाश, इंग्लैंड से हाल ही में आए थे, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल स्थित होटल इंपीरियल में सोमवार को उस समय हड़कंप …

Asian Games 2026: महिला हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा, 3 खिलाड़ियों ने लगाई हैट्रिक

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज …

मोहाली में किराना स्टोर से कैश चोरी:चेहरे ढककर पहुंचे चोर, बोरियों में बिस्कुट-घी और चॉकलेट भरकर ले गए; CCTV में कैद वारदात

मोहाली , (PNL) : मोहाली के डेराबस्सी स्थित अमरदीप कॉलोनी में चोरों ने एक किराना स्टोर …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा:ड्राइवर की आंखों में पड़ी तेज लाइट, वाहन का अगला हिस्सा पिचका; इंजन-मशीनरी बिखरी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। …

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना, अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

अमृतसर , (PNL) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज …

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद …

जालंधर में नाके पर फायरिंग करने के मामले आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

जत्थेदार के फैसले पर बोले अमरजीत चावला- पक्ष नहीं सुना:मुझे बलि का बकरा बनाया, 35 साल की पंथ सेवा भी नजरअंदाज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और अकाली दल के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!