Wednesday , October 21 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में 15 दिन में 2 महिला तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन के साथ पकड़ी, उम्र का फायदा उठाकर बेच रही नशा; एक पर पहले भी केस

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के भीतर दो महिला आरोपियों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। ताजा मामले में सेक्टर-56 निवासी गीता (54 वर्षीय) को 11.5 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। इससे पहले सेक्टर-38ए निवासी 60 वर्षीय एक अन्य गीता को 14.5 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था। दोनों मामलों में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। इन दोनों आरोपियों को सब इंस्पेक्टर आशा ने गिरफ्तार किया।

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

पुलिस के अनुसार दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वे शहर के किन-किन इलाकों में नशे की सप्लाई करती थीं, उनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और हेरोइन कहां से लाई जाती थी। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन का डेटा भी खंगाल रही है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों महिलाओं की उम्र अधिक होने के कारण आमतौर पर लोगों को उन पर शक नहीं होता था। इसी का फायदा उठाकर वे कथित तौर पर नशे के कारोबार में सक्रिय थीं। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि क्या दोनों महिलाओं के बीच कोई संबंध था या वे अलग-अलग नेटवर्क के लिए काम कर रही थीं।

पुलिस स्टेशन 39 में FIR दर्ज हुई।

पुलिस स्टेशन 39 में FIR दर्ज हुई।

सरकारी स्कूल के पास पकड़ी महिला

ताजा मामले में सब इंस्पेक्टर आशा पुलिस के साथ गश्त पर थी। इसी दौरान सेक्टर-56 स्थित सरकारी स्कूल के पास एक महिला दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गीता निवासी सेक्टर-56 के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वहीं इससे पहले 19 मई को सेक्टर-38ए में गश्त के दौरान पुलिस ने एक अन्य महिला को पकड़ा था। तलाशी में उसके कब्जे से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। आरोपी की पहचान गीता निवासी सेक्टर-38ए के रूप में हुई। मौके पर फील्ड टेस्ट में बरामद पदार्थ हेरोइन पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहले से अपराधिक केस दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सेक्टर-56 निवासी गीता के खिलाफ पहले भी चोरी और सेंधमारी के कई मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां अब दोनों महिलाओं की आपराधिक गतिविधियों और उनके संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ और मोबाइल डेटा विश्लेषण से नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!