Thursday , August 20 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी युवती की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले ही गई थी स्टडी वीजा पर ब्रैम्पटन, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के ब्रैम्पटन में पंजाबी युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई है। राजपुरा के बनूड़ की रहने वाली कोमलप्रीत कौर दो महीने पहले ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कनाडा गई थी। भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर वह अपने दोस्तों के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में चार वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर से कोमलप्रीत की गाड़ी का दरवाजा खुल गया और वह सड़क पर जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दो माह पहले हुई थी पिता की मौत

कोमलप्रीत कौर की मौत की खबर से घर में मातम पसर गया। दो महीने पहले कोमलप्रीत के पिता जोधा सिंह की कैंसर से मौत हो गई थी। उसके बाद कोमलप्रीत और उसके भाई दीदार सिंह को उनकी मां ने सुनहरे भविष्य की खातिर कनाडा भेज दिया। पति की मौत से गम में डूबी मां को बेटी की मौत ने पत्थर कर दिया है। उसकी मां ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्र से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी के शव को घर लाने का इंतजाम किया जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!